Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मालवीय नगर अग्निकांड: कोर्ट ने लवकेश बजाज और जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर अग्निकांड मामले में लवकेश बजाज और जय मिश्रा को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने दोनों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड मामले में गिरफ्तार होटल के मालिक लवकेश बजाज और मैनेजर जय मिश्रा की पुलिस रिमांड बुधवार को खत्म होने के बाद उन्हें साकेत कोर्ट में पेश किया। आरोपियों की वकील प्रीति यादव ने बताया कि कोर्ट ने दोनों आरोपियों लवकेश बजाज और जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। उस दिन तीनों आरोपियों लवकेश बजाज जय मिश्रा और केशव नेगी को अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले 8 जून को लवकेश बजाज और कुक केशव नेगी को साकेत कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान कोर्ट ने लवकेश बजाज की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा दी थी, जबकि कुक केशव नेगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

बता दें कि इस घटना में कई विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इन 22 लोगों में से 9 भारतीय थे, जबकि 13 विदेशी नागरिक थे, जो बांग्लादेश, लाइबेरिया, नाइजीरिया और मोजाम्बिक के रहने वाले थे।

इमारत से 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल के बयान के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के इस अस्पताल में अभी कुल 14 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 13 विदेशी हैं। वेंटिलेटर पर मौजूद सभी मरीज स्थिर हैं और उनमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग की लपटों ने इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर की 5 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गर्मी और धुएं के कारण काफी नकसान हुआ। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जांच टीम को घटना के दौरान किसी भी एलपीजी सिलेंडर में धमाका होने का कोई सबूत नहीं मिला।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News