Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'मंदाडी' की रिलीज डेट में बदलाव, सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगा 'तूफान'


मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। निर्देशक मथिमारन पुगजेंडी की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'मंदाडी' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। गुरुवार को मेकर्स ने जानकारी दी कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बदलाव किया गया है।

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। निर्देशक मथिमारन पुगजेंडी की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'मंदाडी' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। गुरुवार को मेकर्स ने जानकारी दी कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बदलाव किया गया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "बड़े पर्दे पर एक तूफान आने वाला है। 'मंदाडी' दुनिया भर में 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

बता दें कि 'मंदाडी' टाइटल तमिलनाडु के तटीय इलाके की समृद्ध समुद्री संस्कृति से प्रेरित है और यह उन लोगों की भावना को दर्शाता है जिनमें समुद्र की चुनौतियों का सामना करने का असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता होती है।

फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल में पूरी हो गई थी। इस फिल्म में एक्टर सूरी और महिमा नांबियार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तेलुगु एक्टर सुहास के लिए तमिल डेब्यू होगी, जो सूरी के साथ एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सत्यराज, रवींद्र विजय, मिथुन और बालासरवनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

जाने-माने निर्देशक वेत्रिमारन इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं और जी.वी. प्रकाश कुमार ने इसका संगीत तैयार किया है।

यह तमिलनाडु के 100 किलोमीटर लंबे तट पर होने वाली पारंपरिक नौकायन नाव दौड़ और मछली पकड़ने के अभियान के इर्द-गिर्द घूमती है। असल में, 'मंदाडी' उस व्यक्ति को कहा जाता है जो मछली पकड़ने वाले अभियान दल या नौका दौड़ में टीम का नेतृत्व करता है। फिल्म में एक फिशिंग कैप्टन अपने समुद्री ज्ञान का उपयोग पारंपरिक बोट रेस में एक छह-सदस्यीय टीम को अन्य क्रू के खिलाफ जीत दिलाने के लिए करता है।

यह फिल्म सूरी के करियर में एक अहम मील का पत्थर साबित होगी क्योंकि यह अब तक का उनका सबसे बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने समुद्र में शूट किए गए सभी जोखिम भरे एक्शन सीन खुद किए हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News