Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंदसौर: होटल में प्रेमिका संग पकड़ाया डॉक्टर, पत्नी ने सीढ़ियों पर घसीट-घसीटकर पीटा


मंदसौर. जिले के एक प्रतिष्ठित होटल में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने डॉक्टर पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। प्रेमिका का जन्मदिन मनाने आए डॉक्टर साहब को यह अंदाजा भी नहीं था कि उनकी पत्नी उनके पीछे-पीछे होटल तक पहुँच जाएगी।

प्रेमिका का जन्मदिन और 'सरप्राइज' एंट्री

जानकारी के अनुसार, शामगढ़ निवासी जुल्फिकार अली, जो पेशे से डॉक्टर हैं और निजी क्लीनिक संचालित करते हैं, बुधवार को मंदसौर आए थे। उनके साथ मुल्तानपुरा की रहने वाली उनकी प्रेमिका भी थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रेमिका का जन्मदिन था, जिसे स्पेशल बनाने के लिए डॉक्टर ने होटल में कमरा बुक किया था।

इधर, डॉक्टर की गतिविधियों पर लंबे समय से शक कर रही उनकी पत्नी ने जाल बिछाया। वह अपने भाई और भाभी के साथ रात करीब 11 बजे सीधे होटल पहुँच गईं।

सीढ़ियों पर घसीटा, बाल पकड़कर की पिटाई

जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला और डॉक्टर साहब सामने आए, पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। कमरे में दूसरी महिला को देखते ही पत्नी और उसकी भाभी ने आव देखा न ताव, प्रेमिका पर हमला बोल दिया। गुस्साई पत्नी ने प्रेमिका के बाल पकड़े और उसे पहली मंजिल से सीढ़ियों पर घसीटते हुए नीचे तक ले आई।

वीडियो में डॉक्टर का साला भी जुल्फिकार अली के साथ झूमाझटकी और मारपीट करता नजर आ रहा है। होटल स्टाफ और अन्य मेहमान इस हंगामे को देख दंग रह गए।

पुलिस की एंट्री और मेडिकल जांच

होटल में बढ़ते बवाल की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहाँ से डॉक्टर और उसकी प्रेमिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मौके का फायदा उठाकर निकले ससुराल वाले

पुलिस के अनुसार, जब मेडिकल टीम डॉक्टर और युवती को लेकर वापस थाने पहुँची, तब तक हंगामा करने वाले ससुराल पक्ष के लोग (पत्नी और उसके परिजन) वहाँ से जा चुके थे। पुलिस ने प्राथमिक कागजी कार्रवाई पूरी की और फिलहाल जुल्फिकार अली व उनकी प्रेमिका को छोड़ दिया गया है।

इस घटना के बाद से पूरे मंदसौर जिले में इस "पति, पत्नी और वो" के ड्रामे की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो साझा कर कानून-व्यवस्था और नैतिकता पर अपनी राय दे रहे हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News