Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे


नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट की समस्या, गैस, कब्ज और शुगर जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। ऐसे में योग एक ऐसा उपाय है, जो शरीर को हर तरह के रोगों से बचाने में मदद करता है। योग के इन्हीं फायदेमंद आसनों में से एक है मंडूकासन, जिसके नियमित अभ्यास से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट की समस्या, गैस, कब्ज और शुगर जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। ऐसे में योग एक ऐसा उपाय है, जो शरीर को हर तरह के रोगों से बचाने में मदद करता है। योग के इन्हीं फायदेमंद आसनों में से एक है मंडूकासन, जिसके नियमित अभ्यास से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

'मंडूक' का मतलब होता है 'मेंढक' और इस आसन में शरीर की आकृति 'मेंढक' जैसी हो जाती है, इसलिए इसे मंडूकासन कहा जाता है। मंडूकासन (फ्रॉग पोज) वज्रासन में बैठकर आगे झुकने वाला एक योगासन है, जो पेट के अंगों, पाचन और ब्लड शुगर मैनेजमेंट में सहायक माना जाता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, मंडूकासन पेट के आंतरिक अंगों, विशेष रूप से अग्न्याशय और पाचन तंत्र को सक्रिय करने वाला एक प्रमुख आसन है। मंडूकासन अग्न्याशय को उत्तेजित करता है, जिससे शरीर में इंसुलिन का स्राव बेहतर होता है और रक्त शर्करा नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

मंडूकासन करने के दौरान पेट को अंदर की तरफ दबाया जाता है, जिससे पेट के अंदरूनी अंगों पर हल्का दबाव पड़ता है और अग्न्याशय पर भी सीधा असर होता है। इस दबाव की वजह से अग्न्याशय सक्रिय हो जाता है। जब अग्न्याशय सही तरीके से काम करने लगता है, तो शरीर में इंसुलिन का स्राव यानी बनना बेहतर हो जाता है।

इंसुलिन एक ऐसा हार्मोन है, जो हमारे खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है। जब इंसुलिन सही मात्रा में बनता है, तो खाना खाने के बाद बढ़ा हुआ ब्लड शुगर धीरे-धीरे नॉर्मल हो जाता है। इसीलिए शुगर के मरीजों के लिए मंडूकासन को बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसके रोजाना अभ्यास से रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है और डायबिटीज को बढ़ने से रोका जा सकता है। हालांकि, शुगर के मरीजों को इस आसन को करते समय अपनी दवा बंद नहीं करनी चाहिए। इसे दवा के साथ-साथ एक सहायक उपाय के तौर पर करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अभ्यासकर्ता इस बात का जरूर ध्यान दें कि इसे हमेशा सुबह खाली पेट या भोजन करने के कम से कम 4 घंटे बाद ही करें। पेप्टिक अल्सर, हर्निया या हाल ही में हुई पेट की किसी सर्जरी की स्थिति में इसे न करें।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Date & Time : 2026-11-24 11:55:05

Share:

Leave A Reviews

Related News