Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, 11 जून को होगी सुनवाई


नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया था।

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया था।

जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी याचिका सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करते हुए ट्रायल कोर्ट के निर्णय को रद्द करने की मांग की। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों और आरोप तय करने के फैसले में कई कानूनी खामियां हैं, जिनकी दोबारा समीक्षा की जरूरत है।

इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सहमति जताई है। अदालत ने कहा कि इस याचिका पर 11 जून को सुनवाई की जाएगी। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एएस चंदुरकर की पीठ ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग पर विचार करते हुए तारीख तय की।

बता दें कि यह मामला 200 करोड़ रुपए के कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच पिछले कुछ समय से चल रही है। इसी केस के संबंध में ट्रायल कोर्ट ने हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था, जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

सुप्रीम कोर्ट में अब इस बात पर विचार किया जाएगा कि ट्रायल कोर्ट का आदेश सही था या नहीं और क्या इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को उसी आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

फिलहाल, अदालत ने याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है, और 11 जून को इस पर विस्तार से सुनवाई होगी।

इससे पहले 3 जून को अभिनेत्री इसी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

यह मामला हाई-प्रोफाइल ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि जेल में रहते हुए उसने एक बड़े कारोबारी की पत्नी से करीब 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली की थी।

जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि इस वसूली से मिले पैसों का एक बड़ा हिस्सा सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार पर खर्च किया।

आरोपों के अनुसार, सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे उपहार भी दिए थे, जिनमें लग्जरी कारें, ब्रांडेड हैंडबैग, महंगे गहने और कुछ कीमती पालतू जानवर शामिल थे।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News