Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मणिपुर: जिरीबाम जिले में जलाए गए रोंगमेई नागा समुदाय के लोगों के कई घर


जिरिबाम, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मणिपुर के जिरीबाम जिले में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब रोंगमेई नागा समुदाय के लोगों के तीन से चार घर जला दिए गए। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

जिरिबाम, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मणिपुर के जिरीबाम जिले में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब रोंगमेई नागा समुदाय के लोगों के तीन से चार घर जला दिए गए। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम करीब 6.30 बजे जिरीबाम थाना क्षेत्र से लगभग 12 किलोमीटर दक्षिण में हुई। यहां तीन से चार घरों में आग लगा दी गई। आग लगने का सही कारण और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है।

सूत्रों ने बताया कि कुकी और नागा समुदायों के बीच तनाव बढ़ने के बाद संभावित जवाबी कार्रवाई के डर से रोंगमेई नागा परिवारों ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने घर खाली कर दिए थे।

घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, सुरक्षाबलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। तुरंत तैनाती के लिए जवानों और क्विक एक्शन टीमों को भी तैयार रखा गया है। सुरक्षाकर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे इलाके के ग्रामीणों और प्रमुख लोगों के साथ बातचीत बढ़ाएं ताकि सतर्कता बनी रहे और स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके।

इससे पहले, मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में नेशनल हाईवे-37 पर स्थित टोलन गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक परिवार पर गोलीबारी की। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला सुबह करीब 4 बजे हुआ, जिसमें एक महिला को गोली लगी और उनकी मौत हो गई। उसका पति और छह साल का बेटा इस गोलीबारी में घायल हो गया। दो बच्चे सुरक्षित बचे हैं।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-09-14 13:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News