Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मणिपुर में सुरक्षा अभियानों के दौरान पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त


इंफाल, 24 (आईएएनएस)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटों में पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादी दो प्रतिबंधित संगठनों (यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी और मणिपुर रिवोल्यूशनरी आर्मी) से जुड़े हुए हैं।

इंफाल, 24 (आईएएनएस)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटों में पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादी दो प्रतिबंधित संगठनों (यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी और मणिपुर रिवोल्यूशनरी आर्मी) से जुड़े हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियान चलाकर पहाड़ी चुराचांदपुर जिले और घाटी क्षेत्र के इंफाल ईस्ट जिले से इन उग्रवादियों को पकड़ा। तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।

बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल मैगजीन सहित, एक आईएनएसएएस राइफल चार मैगजीन के साथ, एक 9 एमएम पिस्टल, 67 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड और एक कैमोफ्लाज बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल हैं। इसके अलावा, कई मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया।

इसी दौरान एक अन्य कार्रवाई में मणिपुर पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय थोलुंग कोशेल लामकांग के रूप में हुई है, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर पल्लेल चंदेल लामखाई इलाके से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 189.05 किलोग्राम अफीम के बीज और एक कार बरामद की है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अपहरण, उगाही और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए लगातार खुफिया आधारित कॉम्बिंग ऑपरेशन, घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से मणिपुर के संवेदनशील पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन अभियान भी चला रहे हैं। संदिग्ध वाहनों और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पूरे राज्य में 114 नाके लगाए गए हैं।

इसके अलावा इंफाल-जिरीबाम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-37) पर खाद्यान्न और जरूरी सामान लेकर जाने वाले ट्रकों समेत अन्य वाहनों को सुरक्षा एस्कॉर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

वहीं मणिपुर पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी वीडियो से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि फर्जी पोस्ट या वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

वीकेयू/

Share:

Leave A Reviews

Related News