Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ की सड़कों की बदहाली पर उठाए सवाल


नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बारिश के बाद सड़कों की खराब स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बारिश का एक दौर आते ही शहर की सड़कों की हालत खराब हो जाती है और कई जगह सड़कें बहने लगती हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को देश के खूबसूरत शहरों में गिना जाता है, लेकिन बारिश के बाद सड़कों की स्थिति चिंता पैदा करती है।

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बारिश के बाद सड़कों की खराब स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बारिश का एक दौर आते ही शहर की सड़कों की हालत खराब हो जाती है और कई जगह सड़कें बहने लगती हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को देश के खूबसूरत शहरों में गिना जाता है, लेकिन बारिश के बाद सड़कों की स्थिति चिंता पैदा करती है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सरकारों पर बढ़ती असहिष्णुता का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सवाल पूछने पर पत्रकारों के साथ पर दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली में एक पत्रकार के साथ हुए व्यवहार और संगरूर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एक सेवानिवृत्त अधिकारी को पार्क से उठाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

बता दें कि दो महिला पत्रकारों ने बीते दिन दिल्ली पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा था कि 'मुस्लिम' पहचान की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है।

इन पत्रकारों का आरोप है कि वो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़े एक कार्यक्रम को लेकर वीडियो बना रही थीं, तभी पुलिस वालों ने उनसे सवाल-जवाब शुरू कर दिए।

ये मामला तीन सितंबर को दिल्ली के साकेत में एक निजी अस्पताल की एक इमारत के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

वहीं, कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने हल्द्वानी के कथित 'शुद्धिकरण' विवाद को लेकर उत्तराखंड भाजपा नेताओं के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की। उन्होंने इस घटना को पूरे देश, दलित समुदाय और सभी जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया।

मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने संसद में घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कार्रवाई कब होगी और संबंधित नेताओं के खिलाफ एफआईआर कब दर्ज की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन हल्द्वानी पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले में कब कार्रवाई करेंगे। मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि सत्ता में होने का मतलब यह नहीं है कि गलत काम करने वालों को बचाया जाए। उन्होंने भाजपा और स्थानीय प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।

--आईएएनएस

एसएके/डीएससी

Date & Time : 2026-09-05 15:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News