Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी पर शायना एनसी का हमला, बोलीं-भारत नहीं, पाकिस्तान हुआ अलग-थलग


मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शायना एनसी ने कांग्रेस नेताओं मणिशंकर अय्यर, दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारत की विदेश नीति, राम मंदिर से जुड़े चंदे और एमपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही, पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर सुवेंदु अधिकारी के बयान का भी समर्थन किया।

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शायना एनसी ने कांग्रेस नेताओं मणिशंकर अय्यर, दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारत की विदेश नीति, राम मंदिर से जुड़े चंदे और एमपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही, पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर सुवेंदु अधिकारी के बयान का भी समर्थन किया।

मणिशंकर अय्यर के उस बयान पर कि भारत पहले कभी इतना अलग-थलग नहीं पड़ा, शायना एनसी ने कहा कि कांग्रेस नेता को पिछले कुछ वर्षों की महत्वपूर्ण घटनाओं और भारत की कूटनीतिक उपलब्धियों को देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले दो वर्षों में जी20 की अध्यक्षता, क्वाड समिट, ग्लोबल साउथ समिट और इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर जैसे महत्वपूर्ण मंचों पर अपनी भूमिका मजबूत की है। भारत के मध्य पूर्व और यूरोप के साथ संबंध भी लगातार मजबूत हुए हैं।

शायना एनसी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दुनिया ने भारत के आतंकवाद के खिलाफ रुख को समझा। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में विदेशों में गए प्रतिनिधिमंडलों का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिला।

उन्होंने सवाल किया कि यदि भारत इतना अलग-थलग है, तो जी20 में करीब 100 देशों की भागीदारी को किस रूप में देखा जाए। वास्तव में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ा है।

दिग्विजय सिंह के रामशिला और राम मंदिर से जुड़े चंदे पर सवाल उठाने को लेकर भी शायना एनसी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को अपनी पुरानी टिप्पणियां याद करनी चाहिए। शायना के अनुसार, 1989 में दिग्विजय सिंह रामशिला पूजा में शामिल हुए थे जबकि बाद में उन्होंने रामशिला और राम यात्रा के लिए जुटाए गए धन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2021 में भी दिग्विजय सिंह ने विश्व हिंदू परिषद के हिसाब-किताब पर सवाल उठाए थे।

एमपीएससी में कथित गड़बड़ियों को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर शायना ने कहा कि राहुल गांधी लगातार सरकार, प्रशासन, चुनाव आयोग, ईवीएम और अन्य संस्थाओं की आलोचना करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश के बारे में सकारात्मक बात करने के बजाय हर मुद्दे पर नकारात्मक रुख अपनाते हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल में यूसीसी को लेकर शायना एनसी ने सुवेंदु अधिकारी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ और धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दे सामने आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी यूसीसी को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए। इससे राज्य की संस्कृति, मंदिरों और मठों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-10-05 13:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News