Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मनोज बाजपेयी के साथ काम करके खुश हैं मधु, बोलीं- ‘गवर्नर’ ने पूरी की मेरी इच्छा


मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मधु जल्द ही आने वाली फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म 'गवर्नर' में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने अपने को-एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ अपनी पहली मुलाकात और उनके साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है।

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मधु जल्द ही आने वाली फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म 'गवर्नर' में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने अपने को-एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ अपनी पहली मुलाकात और उनके साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है।

आईएएनएस से बातचीत में मधु ने बताया कि उनकी मनोज बाजपेयी से मुलाकात आज की नहीं, बल्कि 90 के दशक की है। उन्होंने याद करते हुए कहा कि एक बार दूरदर्शन के एक कार्यक्रम के लिए मनोज बाजपेयी ने उनका इंटरव्यू लिया था। उस समय दोनों की मुलाकात हुई थी, लेकिन तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि भविष्य में उन्हें उनके साथ किसी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा।

मधु ने कहा कि वह लंबे समय से मनोज बाजपेयी के अभिनय की प्रशंसक रही हैं। जब भी वह उन्हें पर्दे पर देखती थीं, उनके मन में यह विचार आता था कि उनके साथ काम करना कितना रोचक अनुभव होगा। हालांकि, यह केवल एक इच्छा थी, लेकिन फिल्म ‘गवर्नर’ के जरिए उनका यह सपना आखिरकार पूरा हो गया।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म को साइन करने के बाद उन्हें बेहद खुशी हुई क्योंकि उन्हें मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।

निर्देशक चिन्मय डी. मंडलेकर के निर्देशन में बनी ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी और मधु के अलावा अदा शर्मा व नौशाद मोहम्मद कुंजू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है और इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं।

जानकारी के अनुसार, यह फिल्म 1990 के भारतीय आर्थिक संकट से प्रेरित घटनाओं पर आधारित है।

इससे पहले मनोज बाजपेयी ने भी फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने किरदार की भाषा और बोलने के अंदाज को लेकर काफी सतर्क थे। अभिनेता ने कहा कि वह किसी भी तरह की भाषाई गलती नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने संवादों और डिक्शन पर विशेष मेहनत की। उनका मानना है कि किसी भी किरदार की भाषा के पीछे मौजूद संस्कृति को सही तरीके से प्रस्तुत करना बेहद जरूरी होता है। इसी सोच के साथ उन्होंने ‘गवर्नर’ में अपने किरदार को पूरी गंभीरता और संतुलन के साथ निभाने का प्रयास किया है।

--आईएएनएस

एमटी/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News