Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मनोज तिवारी ने मां दुर्गा से समृद्धि की कामना की, दिल्ली में व्यापारियों के नुकसान पर जताई चिंता

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दुर्गा पूजा और नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा से सभी पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समारोह की सराहना करते हुए कहा कि वहां जिस तरह से लोगों ने उत्साह के साथ पूजा में हिस्सा लिया, वह अद्भुत था। वहीं, दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के कारण व्यापारियों को हो रहे नुकसान पर उन्होंने चिंता जताई। मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार जल्द ही शांति और व्यवस्था स्थापित करने में सफल होगी।

मनोज तिवारी ने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर कहा कि मां से उनकी प्रार्थना है कि जब भी कोई सकारात्मक कदम उठाया जाए, तो उसे सफलता मिले। मां की कृपा से ही तय होता है कि किसे कब सफलता मिलेगी और किसे रुकना पड़ेगा। नवरात्रि में षष्ठी के दिन मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व है और मां दुर्गा के विराजमान होने के इस अवसर पर वह हर साल की तरह इस बार भी दर्शन करने पहुंचे हैं।

दिल्ली और कोलकाता में धार्मिक आयोजनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली को आमतौर पर रामलीला के लिए अधिक जाना जाता है, जबकि कोलकाता की पहचान दुर्गा पूजा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके गांव में भी गांव-गांव दुर्गा माता आती हैं और लोग श्रद्धा के साथ उनका स्वागत करते हैं। तिवारी ने कहा कि वह मां दुर्गा से प्रार्थना करते हैं कि सभी पर उनका आशीर्वाद बना रहे। साथ ही, उन्होंने मां से विभिन्न रूपों में सामने आ रही बुराइयों को अपनी शक्ति से शांत करने की कामना की।

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समारोह पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद ने इसे अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को देखकर ऐसा लगा कि लोग लंबे समय से इस तरह का आयोजन करने के लिए उत्सुक थे। तिवारी ने भाजपा सरकार और अन्य सरकारों के बीच अंतर बताते हुए दावा किया कि भाजपा की सरकार में सभी समुदायों के लोग अपने पर्व और त्योहार उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन सहित सभी समुदायों को अपने त्योहार मनाने का अवसर मिलना चाहिए।

दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के कारण व्यापारियों को हो रहे नुकसान के सवाल पर मनोज तिवारी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का नुकसान होना चिंताजनक है और सड़कों पर अराजक तत्वों की गतिविधियां चुनौती पैदा कर रही हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जो लोग कुछ दिन पहले तक संविधान हाथों में लेकर घूमते थे, वही आज संविधान के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने इसे एक चुनौती बताते हुए विश्वास जताया कि सरकार जल्द ही शांति व्यवस्था स्थापित करने में सफल होगी।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-10-16 22:30:02

Share:

Leave A Reviews

Related News