Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अयोध्या पहुंचे रवि किशन, बोले- 2027 में 2017 के चुनाव का रिकॉर्ड टूटेगा


अयोध्या, 10 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने रविवार को अयोध्या में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए डबल इंजन सरकार पर पूरा भरोसा जताया।

अयोध्या, 10 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने रविवार को अयोध्या में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए डबल इंजन सरकार पर पूरा भरोसा जताया।

राम मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि वह सभी नव-नियुक्त मंत्रियों को दिल से बधाई देते हैं। सभी काबिल लोगों को मंत्रिमंडल में चुना गया है। सभी मंत्रीगण प्रदेश को आगे लेकर जाएं, ऐसी कामना करता हूं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल-इंजन सरकार प्रदेश के हर वर्ग, खासकर गरीब और वंचित तबकों, के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं के आशीर्वाद से मंत्रिमंडल के सभी सदस्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जीत की एक मजबूत लहर बन रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से यह साफ हो गया है कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की बड़ी जीत होगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में यह लहर और तेज होगी और इसके परिणाम चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि मेरी बात याद रखिए, 2017 में भाजपा ने जो सीटों का रिकॉर्ड बनाया था, वह भी टूटेगा और 2027 में नया इतिहास रचा जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार से सरकार और मजबूत हुई है, जिससे विकास कार्यों में और तेजी आएगी। भाजपा सांसद ने दावा किया कि केंद्र और राज्य की संयुक्त कार्यशैली का सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

बता दें कि रविवार को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री और कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News