Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मऊ: ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में विवाद, सपा सांसद राजीव राय ने लगाया 'गुंडों' को बुलाने का आरोप

मऊ, 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मऊ में नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यक्रम में मौजूद घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोजन में अपराधी तत्वों को जगह दी गई, जबकि भाजपा नेता और प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने नई रेल सेवाओं को क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।

सपा सांसद राजीव राय ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में अपराधियों और गुंडों को स्थान दिया गया था। ये गुंडे आम लोगों के साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी कर रहे थे। उन्होंने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़े कुछ दस्तावेज भी साझा किए हैं।

कार्यक्रम के बाद राजीव राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कार्यक्रम में कुछ गुंडे मौजूद थे, जो आम लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे थे और फिर वे आपस में भी भिड़ गए थे। ये गुंडे भ्रम में न रहें, सबकी कुंडली है। उन्होंने कहा कि कप्तान साहब को अब जागना चाहिए और इन पर कार्रवाई करनी चाहिए।

राजीव राय ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो यह याद रखना चाहिए कि समय बदलेगा, सत्ता भी बदलेगी। कानून सबका न्याय करेगा। उन्होंने एके शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पूर्वांचल का नेता बनने आए थे और गुंडों के नेता बनकर रह गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की तरफ से मुझे सुरक्षा दी गई थी। मुझे सुरक्षित कार्यक्रम में ले जाया गया और वापस भी लाया गया। मैंने भी वादा किया था कि मैं अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रण में रखूंगा, और मैंने अपना वह वादा निभाया। उन्होंने सवाल उठाया कि तमाम मामलों के आरोपी वहां मौजूद थे, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

वहीं, एके शर्मा ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री से ट्रेनों की मांग की थी और अब क्षेत्र को कुल तीन ट्रेनें मिली हैं। उन्होंने बताया कि दोहरीघाट-औंड़िहार नई मेमू ट्रेन का वाराणसी तक संचालन, मऊ-आनंद विहार (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन का मऊ से नियमित संचालन और आनंद विहार (दिल्ली) के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन (छपरा-आनंद विहार वाया मऊ) का संचालन शुरू हो गया है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News