Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मौलाना शहाबुद्दीन ने रामपुर एसपी की टिप्पणी की निंदा, सीएम योगी से शिकायत की बात कही

बरेली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने रामपुर पुलिस अधीक्षक की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को किसी भी समुदाय के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस तरह की भाषा किसी अधिकारी की गरिमा के अनुरूप नहीं है और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। साथ ही, गौ हत्या की निंदा करते हुए, उन्होंने गौ-संरक्षण की बात कही और भारतीय हथकरघा उद्योग और 'मेक इन इंडिया' अभियान के समर्थन में लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की।

रामपुर पुलिस अधीक्षक की टिप्पणी पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि किसी भी अधिकारी को किसी भी समुदाय के लोगों के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी की गरिमा के खिलाफ है और सार्वजनिक जीवन में इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि जहां तक गाय काटने का प्रश्न है, वह इसकी स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। न कोई मुसलमान और न ही कोई गैर-मुसलमान गाय की हत्या करे। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने भी गाय के महत्व का उल्लेख किया है। गाय के दूध को लाभकारी बताया गया है और लोगों को गाय पालने, उसकी सेवा करने तथा उससे समाज का कल्याण करने की प्रेरणा दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए गाय का दूध उपयोगी माना जाता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द अत्यंत आपत्तिजनक हैं और इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी। अधिकारियों को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए और जनता से संवाद करते समय सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने भारतीय हथकरघा उद्योग और स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को बढ़ावा देने की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि भारत का हैंडलूम उद्योग देश की समृद्ध परंपरा और लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मेक इन इंडिया' के माध्यम से देश में निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका समर्थन किया जाना चाहिए।

मौलाना ने लोगों से अपील की कि वे भारत में बनी वस्तुओं और भारतीय कंपनियों के उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि देशवासियों को स्वदेशी उद्योगों को मजबूत करने के लिए स्थानीय स्तर पर निर्मित सामान खरीदना चाहिए। साथ ही, उन्होंने अमेरिका और इजरायल की कंपनियों के उत्पादों के बहिष्कार की भी अपील करते हुए कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित वस्तुओं को अधिक से अधिक अपनाया जाए।

उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे भारतीय उद्योगों को बढ़ावा दें, 'मेक इन इंडिया' अभियान का समर्थन करें और देश में निर्मित उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दें।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News