Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मौसम : राजस्थान में अगले 4-5 दिन भारी, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट


जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्रों पर असर पड़ेगा।

जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्रों पर असर पड़ेगा।

आईएमडी निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। विशेष रूप से बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, आंधी और मध्यम से तेज बारिश देखी गई है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश झालावाड़ के खानपुर में 51 मिमी दर्ज की गई है। वहीं, कई स्थानों पर तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 4–5 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। अगले 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी, मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी मध्यम से तेज बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा।

आईएमडी निदेशक ने बताया कि मानसून फिलहाल पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी वाली शाखा मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय बनी हुई है। राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिलेंगी, जबकि दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर, पाली, जालौर और सिरोही जैसे जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में आंधी-बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इस मौसम के कारण तापमान सामान्यतः 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, लेकिन आंधी-बारिश की वजह से हीटवेव से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि नमी बढ़ने के कारण उमस भरी गर्मी का एहसास भी हो सकता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News