Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मायावती का फैसला उनका आंतरिक मामला, अखिलेश के पास कोई काम नहीं: दिनेश प्रताप सिंह


लखनऊ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किए जाने, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से जारी एआई वीडियो, उनके रद्द हुए बुलंदशहर दौरे, आईआरसीटीसी मामले में अदालत की कार्रवाई और वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए, जबकि मायावती के फैसले को उनकी पार्टी का आंतरिक मामला बताया।

लखनऊ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किए जाने, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से जारी एआई वीडियो, उनके रद्द हुए बुलंदशहर दौरे, आईआरसीटीसी मामले में अदालत की कार्रवाई और वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए, जबकि मायावती के फैसले को उनकी पार्टी का आंतरिक मामला बताया।

अखिलेश यादव की ओर से बनाए जा रहे एआई वीडियो पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख के पास आज कोई काम नहीं है और वह सोशल मीडिया और प्रेस के अलावा कहीं दिखाई नहीं देते। भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामकाज से अखिलेश यादव नाराज हैं। सरकार के विकास कार्य उन्हें पसंद नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने एआई से बनाए जा रहे वीडियो को लेकर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि अखिलेश यादव के कार्यालय में ऐसे वीडियो प्रदर्शित किए जाते हैं, जिन पर पार्टी कार्यकर्ता और स्वयं अखिलेश यादव हंसते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कहा कि योगी सरकार के कामकाज की आलोचना नीतियों और मुद्दों पर होनी चाहिए।

अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे के रद्द होने पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने खुद जिलाधिकारी से बात की है। पुलिस लाइन में बना हेलीपैड निचले स्तर और ढलान पर है और लगातार बारिश के कारण वहां नुकसान हुआ है। निर्माण कार्य चलने के कारण विभागीय रिपोर्ट में वहां हेलीकॉप्टर उतारना सुरक्षित नहीं बताया गया और दूसरे स्थान पर लैंडिंग कराने की सलाह दी गई। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय लोक दल, जयंत चौधरी और जाट समाज को लेकर की गई टिप्पणियों के कारण पार्टी को विरोध का डर है।

उन्होंने कहा कि पहले सहारनपुर की रैली रद्द हुई और अब बुलंदशहर का कार्यक्रम भी रद्द किया गया। सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश का राजनीतिक मौसम वर्ष 2027 तक खराब रहने वाला है।

आईआरसीटीसी से जुड़े मामले में अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के सवाल पर दिनेश प्रताप सिंह ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू परिवार से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले नए नहीं हैं और कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। मामले में अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य संबंधित पक्षों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। मामले में अगली सुनवाई की तारीख अदालत ने निर्धारित की है। हमारी पार्टी न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है और अदालत पर भरोसा रखती है। लालू परिवार ने अगर गलत काम किए गए हैं तो उनका परिणाम भुगतना होगा।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा वंदे मातरम को लेकर दिए गए बयान पर दिनेश प्रताप सिंह ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम देश के स्वतंत्रता संघर्ष से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है और इसे गाते हुए अनेक देशभक्तों ने बलिदान दिया। संसद के दोनों सदनों में इससे संबंधित नियम बनाए गए हैं और सरकारी संस्थानों के कार्यक्रमों में भी इसके गायन की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर उन्होंने आरोप लगाया कि वे राजनीतिक कारणों से वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने संवैधानिक व्यवस्था का पालन करने की बात कही है और यह स्वागत योग्य है। विपक्षी दलों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जनता उनके रुख का जवाब देगी।

मायावती द्वारा आकाश आनंद को बसपा से बाहर किए जाने और उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बसपा की अध्यक्ष को अपनी पार्टी में किसी को शामिल करने, बाहर करने और जिम्मेदारी देने या वापस लेने का पूरा अधिकार है। आकाश आनंद को पार्टी से बाहर करना मायावती और बसपा का आंतरिक मामला है। भाजपा किसी भी राजनीतिक परिवार या पार्टी के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करती।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-09-10 22:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News