Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मेघालय पीएससी भर्ती 2026: जूनियर फुटबॉल कोच सहित 13 पदों पर नौकरी का अवसर, 25 जून तक करें आवेदन

शिलांग, 6 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, मेघालय लोक सेवा आयोग (एमपीएससी), शिलांग ने मत्स्य पालन निदेशालय के अंतर्गत मत्स्य पालन अधिकारी के 11 और मेघालय, शिलांग स्थित खेल एवं युवा मामलों के विभाग के अंतर्गत जूनियर फुटबॉल कोच के 11 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मेघालय पीएससी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे मेघालय पीएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

मत्स्य पालन अधिकारी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएफएससी या बीएससी (मत्स्यपालन/मत्स्य विज्ञान) होना चाहिए। जूनियर फुटबॉल कोच पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट और साथ ही एनएसएनआईएस (नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा (1 साल का स्पोर्ट्स कोचिंग डिप्लोमा) या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्थान/यूनिवर्सिटी/कॉलेज से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, इंटरनेशनल/नेशनल/जोनल स्तर की मान्यता प्राप्त चैंपियनशिप में मेडल जीतने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु मत्स्य पालन अधिकारी के लिए 27 और जूनियर फुटबॉल कोच पोस्ट के लिए 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार वेतनमान (संशोधित वेतन संरचना का स्तर 11 से 12) के बीच होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 350 रुपए और एससी/एसटी के लिए 175 रुपए तय है। वहीं, पीडब्ल्यूबी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News