Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मेघना गुलजार ने खोले कास्टिंग के राज, 'दायरा' के लिए 90 थिएटर कलाकारों का हुआ ऑडिशन


मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में किसी फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हों, तो दर्शकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इन दिनों वह आगामी फिल्म 'दायरा' को लेकर लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की कहानी से लेकर इसकी स्टारकास्ट तक हर पहलू चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मेघना गुलजार ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में किसी फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हों, तो दर्शकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इन दिनों वह आगामी फिल्म 'दायरा' को लेकर लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की कहानी से लेकर इसकी स्टारकास्ट तक हर पहलू चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मेघना गुलजार ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि 'दायरा' में हर किरदार को पूरी सच्चाई और वास्तविकता के साथ पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। यही वजह है कि छोटे से छोटे रोल के लिए भी कलाकारों का लंबा ऑडिशन लिया गया और करीब 90 थिएटर कलाकारों को देखने के बाद फाइनल स्टारकास्ट तय की गई।

आईएएनएस से खास बातचीत में मेघना गुलजार ने बताया, ''हम एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे, जो पूरी तरह वास्तविक लगे। इसमें अलग-अलग पृष्ठभूमि के ऐसे किरदार हों, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ सकें। हमारे कास्टिंग डायरेक्टर तरण बजाज और उनकी टीम ने 'दायरा' की दुनिया को जीवंत बनाने में शानदार काम किया है। उन्होंने मुख्य कलाकारों का चयन काफी सोच-समझकर किया। बैकग्राउंड में दिखाई देने वाले हर कलाकार पर भी बराबर मेहनत की। यहां तक कि जो कलाकार सिर्फ एक बार फ्रेम में चलते हुए दिखाई देते हैं, उनकी कास्टिंग पर भी पूरी मेहनत की गई है।''

फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर तरण बजाज ने बताया, ''मेघना गुलजार का साफ निर्देश था कि फिल्म का हर चेहरा और हर किरदार पूरी तरह असली लगे। इसलिए ऐसे कलाकारों की तलाश की गई, जिनके अभिनय में गहराई हो और जो इंसानी भावनाओं को स्वाभाविक तरीके से पर्दे पर उतार सकें। फिल्म में कुल 75 किरदार हैं और हर किरदार को मेघना की सोच के अनुसार तैयार किया गया है।''

तरण बजाज ने कहा, ''फिल्म की कास्टिंग आसान नहीं थी। सबसे बड़ी चुनौती अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमि के कलाकारों को एक साथ लाना था। खासकर 17 साल के एक नए कलाकार को महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुनना काफी कठिन रहा। इसके लिए देशभर में ऑडिशन किए गए। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी), फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) और कई लोकल थिएटर ग्रुप्स से कलाकारों को बुलाया गया। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, केरल और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के कलाकारों ने ऑडिशन दिए और उनमें से चुनिंदा कलाकारों को फिल्म का हिस्सा बनाया गया।''

उन्होंने बताया, ''अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों की भाषा, बोली और अभिनय शैली अलग थी। ऐसे में पूरी टीम के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह थी कि सभी कलाकार पर्दे पर एक ही दुनिया का हिस्सा लगें। इस पर लंबे समय तक काम किया गया, ताकि फिल्म देखते समय दर्शकों को किसी तरह का बनावटीपन महसूस न हो। फिल्म के फाइनल स्टारकास्ट तय करने से पहले करीब 90 थिएटर कलाकारों पर विचार किया गया।''

'दायरा' में करीना कपूर खान के साथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News