Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मेलोनी ने कुवैत के अमीर शेख से की मुलाकात, 2027 से 2030 तक के लिए तय क‍िया एक्शन प्लान


नई द‍िल्‍ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को कुवैत में अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने साथ-साथ 2027 से 2030 तक के लिए रणनीतिक प्राथमिकताएं तय की गई।

नई द‍िल्‍ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को कुवैत में अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने साथ-साथ 2027 से 2030 तक के लिए रणनीतिक प्राथमिकताएं तय की गई।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी आधिकारिक यात्रा पर कुवैत पहंची हैं। वे शुक्रवार को कुवैत सिटी पहुंची थीं। मेलोनी इस बैठक की जानकारी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर साझा की।

उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''कल मैंने कुवैत में अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से मुलाकात की। इस बैठक में क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री भी मौजूद थे। बातचीत का मुख्य उद्देश्य निवेश, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और रक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाना था।''

मेलोनी ने बताया क‍ि इस बैठक के दौरान हमने एक नया एक्शन प्लान अपनाया, जिसमें 2027 से 2030 तक के लिए रणनीतिक प्राथमिकताएं तय की गई हैं। इस योजना में दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा और प्रमुख क्षेत्रों को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है।

उन्‍होंने बताया क‍ि इस दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हमने खास तौर पर समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा और यूरोपीय संघ (ईयू) तथा गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के बीच संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत हुई।

मेलोनी ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''बैठक के दौरान कुवैत की ओर से यह इच्छा भी सामने आई कि 'क्‍यू-8' की ओर से पहले से लागू पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सीमा (प्राइस कैप) को आगे भी जारी रखा जाए। इसका उद्देश्य ऊर्जा लागत को नियंत्रित रखना और परिवारों तथा कारोबारों को बढ़ती कीमतों के असर से बचाना है।''

मेलोनी की इस यात्रा के दौरान कुवैत के रक्षा मंत्रालय और लियोनार्डो के बीच एक लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किए गए हैं, जो रक्षा क्षमताओं के विकास और इंडस्ट्रियल सहयोग पर फोकस करेगा।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Date & Time : 2026-10-24 14:40:06

Share:

Leave A Reviews

Related News