Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'मेरा आग्रह है संविधान को ठीक तरीके से पढ़ लें', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर बोले कांग्रेस सांसद


चंडीगढ़, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शनिवार को तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान, कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नक्सलवाद और युवाओं को लेकर टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

चंडीगढ़, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शनिवार को तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान, कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नक्सलवाद और युवाओं को लेकर टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लालकिले की प्राचीर से कहा कि जंगलों में हमें हथियारी नक्सलों का खात्मा बुलाने में उस संकट से देश को मुक्त कराने में सफलता मिली है। लेकिन हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल, यह दिमागी नक्सल मौके की तलाश में है। हिंसा अराजकता के वो रास्ते खोज रहे हैं। समाज को गलत राह पर घसीटने के लिए भांति-भांति के दांव कर रहे हैं। इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा। इन दिमागी नक्सलियों को आइसोलेट करना होगा और राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने की मुख्यधारा की ओर देश की युवा पीढ़ी को जोड़ना होगा।

इस पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमारा संविधान इस बात का अधिकार देता है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर सकें और संगठित हो सकें। संविधान में यह कहीं नहीं लिखा है कि अगर विरोध प्रदर्शन करने के लिए संगठित होते हैं, उनके ऊपर लाठियां बरसाईं जाएं, पैलेट गन से मारा जाए। जो लोग ऐसी नसीहत दे रहे हैं कि मेरा आग्रह है कि वे भारत के संविधान को ठीक तरीके से पढ़ लें।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधित में महिला आरक्षण का जिक्र होने पर कांग्रेस सांसद ने कहा, "जहां तक महिला आरक्षण का सवाल है, सबसे पहले महिला आरक्षण के ऊपर पहल कांग्रेस ने की थी। हम निरंतर यह कहते आए हैं कि लोकसभा में 543 सीटें हैं। उसमें से एक तिहाई महिला शक्ति को दे देनी चाहिए।"

मनीष तिवारी ने कहा, "परिसीमन के नाम पर या परिसीमन से जोड़कर महिला आरक्षण को भटकाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि महिला आरक्षण का कानून पारित हो चुका है। सिर्फ सुनिश्चित करना है कि वह 2029 में क्रियान्वित होगा या परिसीमन के साथ क्रियान्वित करना चाहते हैं।"

कांग्रेस सांसद ने कहा, "हमारी और अन्य विपक्षी दलों की यह मांग है कि 543 लोकसभा सीटें और विधानसभा सीटों में से एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित कर देनी चाहिए। मैंने लोकसभा में इस बात को जोर देकर कहा था।"

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी 144 करोड़ भारतीयों को बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं। यह आजादी हमारे उन पूर्वजों के बलिदान का प्रमाण है, जिन्होंने बहुत कष्ट सहे, लेकिन संघर्ष का रास्ता कभी नहीं छोड़ा। आज इस स्वतंत्रता को और सुदृढ़ करना हमारा कर्तव्य और हमारी जिम्मेदारी बनती है।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News