Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'मेरी मेहनत रंग ला रही है,' ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर उत्साहित मैटलन ब्राउन

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 6 मार्च से वाका ग्राउंड पर एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैटलन ब्राउन भारत के खिलाफ इस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक हैं। अगर ब्राउन अपना पहला इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाती हैं, तो भी यह पेसर ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 6 मार्च से वाका ग्राउंड पर एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैटलन ब्राउन भारत के खिलाफ इस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक हैं। अगर ब्राउन अपना पहला इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाती हैं, तो भी यह पेसर ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

28 वर्षीय ब्राउन को किम गार्थ के क्वाड इंजरी के कारण बाहर होने के बाद देर से रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। साल 2021 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में ब्राउन को शामिल किया गया है, क्योंकि उन्होंने घरेलू सीजन में अपनी पेस से सभी को प्रभावित किया है।

प्लेइंग इलेवन में जगह के लिए मुकाबला काफी कड़ा बना हुआ है। मैटलन ब्राउन के चयन की संभावना है, जहां उनका मुकाबला स्थापित तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन और युवा बाएं हाथ की सीम गेंदबाज लूसी हैमिल्टन से है, जिन्होंने पिछले हफ्ते अपना वनडे डेब्यू किया था।

जनवरी में यह जानकारी मिलने के बाद कि वह टेस्ट के लिए स्टैंडबाय पर हैं, ब्राउन ने संभावित कॉल-अप को ध्यान में रखते हुए अपने वर्कलोड और मैच-तैयारी को बनाए रखा।

मंगलवार को पर्थ पहुंचने के बाद ब्राउन ने स्कूप पॉडकास्ट को बताया, "यह बहुत रोमांचक रहा है। मुझे फोन पर इसकी जानकारी मिली। यह महसूस करना बहुत अच्छा है कि मेरी सारी मेहनत सच में रंग ला रही है और मुझे बहुत गर्व है। मैं खेलूं या नहीं, मुझे लगता है कि यह एक शानदार मौका है और मैं ग्रुप में वापस आकर बहुत उत्साहित हूं।"

ब्राउन ने कहा, "मुझे इस टूर से पहले बताया गया था कि मैं स्टैंडबाय पर हूं, इसलिए मैं ट्रेनिंग कर रही हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि मेरा लोड काफी ज्यादा हो, अगर मुझे चुना जाता है, तो मुझे इस टेस्ट मैच में अपनी सारी फिजिकल तैयारी के साथ उतरना होगा जो मैंने प्रीसीजन और फिर इस सीजन में भी की है।"

मल्टी-फॉर्मेट सीरीज इस समय मेजबान टीम के पक्ष में है, जो 8-4 से आगे है। भारत ने तीन मुकाबलों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2-1 से जीतकर कुल स्कोर 4-2 कर लिया था, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन भारत को 3-0 से हराकर छह अंक हासिल किए और मेहमानों पर बढ़त बना ली।

अगर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच ड्रॉ कराने या जीतने में सफल रहता है, तो वह मल्टी-फॉर्मेट सीरीज अपने नाम कर लेगा। वहीं, अगर भारत पिंक-बॉल टेस्ट जीतता है, तो सीरीज 8-8 की बराबरी पर समाप्त होगी और ट्रॉफी दोनों देशों के बीच साझा की जाएगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News