Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मिड-डे मील को लेकर संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधा, बोले-मिड-डे मील की गुणवत्ता देखनी चाहिए


मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 'एक देश, एक चुनाव,' मिड-डे मील और अखिलेश यादव को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 'एक देश, एक चुनाव,' मिड-डे मील और अखिलेश यादव को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनडीए के मंथन पर संजय राउत ने कहा, "उनको मंथन, चिंतन करने दो; कितना भी मंथन-चिंतन करें लेकिन 2029 में ये लोग सत्ता में नहीं आएंगे। राहुल गांधी बहुत आगे निकल चुके हैं। राहुल गांधी देश के निर्विवाद नेता बन गए हैं। 2012 में जहां मोदी थे, अब वहां राहुल गांधी हैं।

मिड-डे मील को लेकर संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के स्कूलों में मिलने वाली मिड-डे मील की क्वालिटी को देखा जा सकता है। कुकर की 13 बार सीटी के बाद भी भोजन पकता नहीं है। उसको बच्चे खाते हैं। प्रधानमंत्री को इस बारे में भी ध्यान देना चाहिए।

अखिलेश यादव को लेकर संजय राउत ने कहा, "उन्होंने कहा है कि हर राज्य में कानून है कि वहां की स्थानीय भाषा आनी चाहिए। यह कानून सबके लिए होना चाहिए। बड़े-बड़े पदों पर ऑफिसों में काम करने वाले लोग भी मराठी नहीं बोलते। उनको भी मराठी आनी चाहिए। उनके ऊपर भी मराठी की सख्ती होनी चाहिए। हर राज्य में लोगों को वहां की स्थानीय भाषा को अभिमान और स्वाभिमान से बोलना चाहिए।

वहीं, समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "हालात बहुत खराब हैं, बहुत ही ज्यादा खराब। हर दिन हत्याएं हो रही हैं। मेरे इलाके और पूरे मुंबई में कई हत्याएं हुई हैं और भिवंडी में भी कई घटनाएं हुई हैं। हम हर दिन डकैती, लूट और रेप जैसी घटनाएं देख रहे हैं। स्थिति बहुत गंभीर है। मेरा मानना ​​है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फिलहाल विकास के मुद्दे को एक तरफ रख देना चाहिए। विकास तो बाद में भी हो सकता है लेकिन सरकार को सबसे पहले कानून-व्यवस्था के बढ़ते संकट और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।"

अबू आजमी ने कहा, "वे हमेशा ऐसा ही करते हैं। जब भी कुछ होता है, वे तुरंत मुसलमानों का नाम ले लेते हैं, भले ही वे खुद ही इसके लिए ज़िम्मेदार हों। नितेश राणे के इलाके में एक 14 साल का लड़का था, जिससे पूछा गया, 'क्रिकेट टूर्नामेंट में तुम किसका समर्थन करते हो, पाकिस्तान का या भारत का?' उसने जवाब दिया, 'मैं भारत का समर्थन करता हूं।' उन्होंने उससे कहा, 'नहीं, तुमने पाकिस्तान कहा।' वह कहता रहा, 'मैं भारत का समर्थन करता हूं' लेकिन वे जिद करते रहे कि उसने पाकिस्तान कहा था।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News