
कटनी। कटनी जिला के रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में एक 20 वर्षीय युवक सुनील आदिवासी की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। जांच में पता चला कि हत्या करने वाली उसकी होने वाली पत्नी (मंगेतर) थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की मंगेतर ने सुनील के मोबाइल में किसी अन्य लड़की की फोटो देख कर गुस्से में आकर घर में रखे बिजली के तार से उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद उसने शव को छिपाने की कोशिश की थी। गले पर मिले निशानों से ही पुलिस को हत्या का सुराग मिला।
एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। उसे हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय (जुवेनाइल कोर्ट) में पेश किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बिजली का तार और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं।
Leave A Reviews