Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बोलीं साध्वी ऋतंभरा- राम मंदिर ऐतिहासिक उपलब्धि, करपात्री महाराज ने बताया ‘अवतारी पुरुष’


अयोध्या, 28 मई (आईएएनएस)। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक और आध्यात्मिक जगत से जुड़े कई प्रमुख संतों और धर्मगुरुओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना की। पद्म भूषण सम्मानित साध्वी ऋतंभरा और हिंदू धर्मगुरु करपात्री महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

अयोध्या, 28 मई (आईएएनएस)। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक और आध्यात्मिक जगत से जुड़े कई प्रमुख संतों और धर्मगुरुओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना की। पद्म भूषण सम्मानित साध्वी ऋतंभरा और हिंदू धर्मगुरु करपात्री महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

पद्म भूषण अवॉर्डी साध्वी ऋतंभरा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनना ऐतिहासिक उपलब्धि है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और आने वाले समय में भी उनसे लोगों की अपेक्षाएं काफी अधिक हैं।

उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि प्रधानमंत्री देश में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं और गो माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित किया जाए, ताकि गौवंश को होने वाली पीड़ा से मुक्ति मिल सके। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी भविष्य में भी इसी तरह देशहित के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे और गौरवपूर्ण तरीके से देश का नेतृत्व करते रहेंगे।

वहीं, हिंदू धर्मगुरु करपात्री महाराज ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल को बेहद सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश ने विकास, प्रगति और वैश्विक पहचान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके अनुसार भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

करपात्री महाराज ने कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल इसी तरह आगे बढ़ता रहे और देश निरंतर प्रगति करता रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और विभिन्न राष्ट्रीय चुनौतियों के समाधान को प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और सूझबूझ का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने जटिल मुद्दों को संभाला है, उससे वे एक 'अवतारी पुरुष' के रूप में दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि आज विश्व के अनेक देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र मानते हैं, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। साहित्यिक दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए करपात्री महाराज ने कहा कि जैसे महर्षि विश्वामित्र ने भगवान राम के मार्गदर्शक की भूमिका निभाई थी, उसी प्रकार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए नेतृत्व और मार्गदर्शन की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर मजबूती के साथ उभरा है और विश्व में उसका परचम लहरा रहा है।

26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामीनारायण मंदिर के एनवी स्वामी कहते हैं, "मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल को व्यापक रूप से चौतरफा विकास के रूप में देखा जा रहा है। कई लोगों का मानना ​​है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल धर्म और सनातन धर्म के क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है, बल्कि देश के हर शहर और गांव में भी विकास हुआ है। साथ ही अयोध्या, काशी और केदारनाथ समेत कई मंदिरों का पूर्ण विकास किया है।

उन्‍होंने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान नारी शक्ति का भी विकास किया गया। पीएम मोदी ने सनातन संस्‍कृति के लिए उत्‍थान के लिए कई सराहनीय काम किए हैं। उनके कार्यकाल में समाज के सभी वर्ग के विकास के लिए काम हुआ। सर्वे भवन्‍तु सुखिनः की भावना से देश की सेवा किया है। पीएम मोदी का कार्यकाल भविष्‍य में भी चलता रहेगा।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News