Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मोदी सरकार में ग्राम पंचायतें मजबूत होकर ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनी : अमित शाह


गांधीनगर, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मोदी सरकार में ग्राम पंचायतें मजबूत होकर ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनी हैं। उन्होंने कलोल (गांधीनगर) में नए ग्राम पंचायत कार्यालय का उद्घाटन किया।

गांधीनगर, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मोदी सरकार में ग्राम पंचायतें मजबूत होकर ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनी हैं। उन्होंने कलोल (गांधीनगर) में नए ग्राम पंचायत कार्यालय का उद्घाटन किया।

उन्होंने एक अन्य 'एक्स' पोस्ट में बताया कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तालाबों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। इसके अलावा शाह ने कलोल में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बने नए मोतीभोयन प्राथमिक विद्यालय का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय किसी भी समाज के भविष्य की मजबूत नींव होते हैं और बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, शिक्षा, पेयजल सुविधाओं और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। गांधीनगर जिले के सोनीपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने 340 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा एक जनसभा को भी संबोधित किया।

अपने संबोधन में अमित शाह ने भाजपा सरकार की सीमा सुरक्षा नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेजी से शुरू किया जाएगा, और सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।

अमित शाह ने कहा, "हमने चुनाव के दौरान कहा था कि सरकार बनने के कुछ ही दिनों के भीतर बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग का काम शुरू कर देंगे और हमने वह कर दिखाया।"

उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने केवल सात दिनों के भीतर बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंप दी। शाह ने बताया कि चिकन नेक क्षेत्र में 121 हेक्टेयर भूमि भी केंद्र सरकार को दे दी गई है।

गृह मंत्री ने इस कदम को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए दावा किया कि बंगाल में सरकार बदलने के बाद बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ में कमी आई है। उन्होंने कहा, "पहले ममता सरकार के समय हर दिन घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठिए खुद ही वापस लौटने लगे हैं।"

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News