नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनसीसीआईए) के सवालों का जवाब दिया है। साथ ही, उन्होंने अपने खिलाफ एजेंसी की जांच के आधार पर भी सवाल उठाया है।
![]()
नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनसीसीआईए) के सवालों का जवाब दिया है। साथ ही, उन्होंने अपने खिलाफ एजेंसी की जांच के आधार पर भी सवाल उठाया है।
अपने जवाब में, विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी भी मांगते हुए सवाल किया कि इस मामले की जांच का काम आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट को क्यों नहीं सौंपा गया?
'समा टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, रिजवान ने अपने जवाब में कहा, "एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने अपनी पूरी क्षमता से पाकिस्तान टीम की सेवा की है।"
क्रिकेटर ने यह भी कहा कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि वह किस ऑनलाइन सट्टेबाजी की घटना से जुड़े हैं और उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी मांगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सवाल किया कि एनसीसीआईए किस आधार पर मामले की जांच कर रही है, क्योंकि उनके अनुसार जांच आईसीसी एसीयू को करनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा, "एक सक्रिय क्रिकेटर होने के बावजूद, मेरे खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट को नहीं दी गई। यह समझ से परे है कि एनसीसीआईए ऐसे मामले की जांच क्यों कर रही है?"
रिजवान ने अपने खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी भी मांगते हुए कहा, "मुझे मेरे खिलाफ लगे आरोपों की पूरी जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि मैं जांच में शामिल हो सकूं।"
इस बीच, लाहौर हाई कोर्ट ने रिजवान की याचिका भी खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने तर्क दिया था कि एनसीसीआईए ने यह नहीं बताया कि उनसे पूछताछ क्यों की गई और इस मामले में एजेंसी के पास अधिकार क्षेत्र नहीं है। गुरुवार को सुनवाई के कुछ ही देर बाद याचिका खारिज कर दी गई।
कुछ दिन पहले, रिजवान और इमाम-उल-हक टीम के ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक होने के आरोपों के सिलसिले में लाहौर में एनसीसीआईए के सामने पेश हुए थे। इमाम ने सवालों का जवाब पूरा कर दिया, जबकि रिजवान ने मामले को कोर्ट में ले जाने का फैसला किया।
इंग्लैंड में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद विवाद जारी है, जहां उन्हें इंग्लिश धरती पर पहली बार 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे टेस्ट में हार के बाद पीसीबी ने रिजवान, इमाम और पांच अन्य क्रिकेटरों को घर वापस भेज दिया था। खबरों के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम से हटाए जाने के बाद, पीसीबी ने उन दो खिलाड़ियों और पांच अन्य खिलाड़ियों के मोबाइल फोन संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए।
पाकिस्तान के अखबार 'द न्यूज इंटरनेशनल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, एनसीसीआईए ने इन दो खिलाड़ियों से जुड़े वित्तीय मामलों और संदिग्ध लेन-देन की जांच की। जांचकर्ताओं ने मौजूदा टेस्ट सीरीज से पहले और उसके दौरान इन दो खिलाड़ियों के वित्तीय लेन-देन की जांच की और उनके बैंक खातों की जानकारी की भी पड़ताल की जा रही है।
जांचकर्ता इस दौरान बैंक खातों के लेन-देन की भी समीक्षा कर रहे थे और अगर कोई संदिग्ध लेन-देन मिलता है, तो वे फंड के स्रोत की जांच करेंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर किए गए सात खिलाड़ियों में रिजवान और इमाम भी शामिल थे। उन सात खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में सात अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया और बाद में एक 'आंतरिक अनुशासनात्मक जांच' शुरू की।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews