Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मोहनलाल की फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक रिलीज, रूस-यूक्रेन जंग पर आधारित होगी कहानी


मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आगामी अनटाइटल (एल367) फिल्म का टाइटल मेकर्स ने अनाउंस कर दिया है। फिल्म के मेकर्स और निर्देशक विष्णु मोहन ने शनिवार को इसका आधिकारिक टाइटल और फर्स्ट लुक जारी किया है।

मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आगामी अनटाइटल (एल367) फिल्म का टाइटल मेकर्स ने अनाउंस कर दिया है। फिल्म के मेकर्स और निर्देशक विष्णु मोहन ने शनिवार को इसका आधिकारिक टाइटल और फर्स्ट लुक जारी किया है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ऑफिशियल टाइटल शेयर किया, "ऑपरेशन गंगा।"

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर विष्णु मोहन की इस फिल्म का नाम 'ऑपरेशन गंगा' रखा गया है। 'ऑपरेशन गंगा' भारत के उस रेस्क्यू मिशन का नाम है, जो रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद शुरू किया गया था। इस मिशन के तहत यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल थे, को वापस देश लाया गया था।

इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो भक्ति ब्लॉकबस्टर 'मेप्पाडियन' को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं।

'ऑपरेशन गंगा' पर आधारित एक हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे और एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे।

फिल्म की शूटिंग इस समय जॉर्जिया में चल रही है और यह मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

फिल्म का निर्माण 'श्री गोकुलम मूवीज' के बैनर तले किया जा रहा है। एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह फिल्म के एक्शन सीन कोरियोग्राफ करेंगे, जिन्होंने 'धुरंधर' और 'किल' में काम किया है। म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव हैं, जो पैन-इंडिया फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब 'ऑपरेशन गंगा' का म्यूजिक दे रहे हैं।

'ऑपरेशन गंगा' की टेक्निकल टीम में भी बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक हैं, जिन्होंने 'पुष्पा 1' और 'पुष्पा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग की है। फिल्म के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन हैं, जबकि बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण को-प्रोड्यूसर हैं और कृष्णमूर्ति एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Date & Time : 2026-09-05 14:20:15

Share:

Leave A Reviews

Related News