Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुझे पसंद है घूमना, 'द ट्राइबल वॉइस' में नॉर्थईस्ट की संस्कृति को करीब से जाना: आदर्श गौरव

मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। वेब सीरीज ‘तू या मैं’ में नजर आए अभिनेता आदर्श गौरव ने बताया कि घूमने और आम रास्तों से अलग हटकर सफर करने का उन्हें शौक है। यही शौक नई डॉक्यूमेंट्री-सीरीज ‘द ट्राइबल वॉइस’ के जरिए पूरा भी हो रहा है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें घूमना पसंद है और शूटिंग के दौरान 'द ट्राइबल वॉइस' में नॉर्थईस्ट की संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिला।

मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। वेब सीरीज ‘तू या मैं’ में नजर आए अभिनेता आदर्श गौरव ने बताया कि घूमने और आम रास्तों से अलग हटकर सफर करने का उन्हें शौक है। यही शौक नई डॉक्यूमेंट्री-सीरीज ‘द ट्राइबल वॉइस’ के जरिए पूरा भी हो रहा है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें घूमना पसंद है और शूटिंग के दौरान 'द ट्राइबल वॉइस' में नॉर्थईस्ट की संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिला।

इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें आदर्श उत्तर-पूर्व भारत की जीवंत संस्कृति और आदिवासी समुदायों की कहानियों को करीब से एक्सप्लोर कर रहे हैं। सीरीज का पहला हिस्सा असम के माजुली द्वीप से शुरू हुआ है। माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जहां आदर्श स्थानीय लोगों के साथ रहकर उनकी परंपराओं, खान-पान, इतिहास और रोजमर्रा की जिंदगी को समझ रहे हैं।

आदर्श ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को चुनने का मुख्य कारण उत्तर-पूर्व की संस्कृति को गहराई से जानने और महसूस करने का मौका मिलना था। उन्होंने कहा, “मुझे अपने देश के उन लोगों को समझने की सच्ची चाहत है, जिनके बारे में मैं बहुत कम जानता हूं। मुझे लीक से हटकर घूमना पसंद है, लेकिन इस सीरीज के बिना शायद मैं इन कम्युनिटी तक इतनी नहीं पहुंच पाता और इतनी गहराई से नहीं जान पाता। यहां मैंने लोकल लोगों के साथ खाना खाया, उनकी कहानियां सुनीं और उनकी परंपराओं को सीधे अनुभव किया। यह मेरे लिए बहुत कीमती अनुभव रहा है।”

आदर्श ने आगे कहा कि एडस्टेड के साथ जुड़ना भी एक बड़ा कारण था। एडस्टेड उन कहानियों को सपोर्ट करता है जो वाकई मायने रखती हैं। इस वजह से उन्हें प्रोजेक्ट पर पूरा भरोसा हुआ। सीरीज में संगीत, इतिहास और रोजाना के कामों के जरिए विरासत, मजबूती और पहचान जैसे विषयों को दिखाया जा रहा है। यह एक क्रिएटिव भावना का जश्न है, जो पुरानी होने के साथ-साथ आज भी जिंदा है।

सीरीज को एडस्टेड की चारु बुद्धिराजा ने प्रोड्यूस किया है। इसे एयर इंडिया एक्सप्रेस पेश कर रहा है, जबकि डेंटसु स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट इंटीग्रेशन पार्टनर के तौर पर शामिल है। अभी यह प्रोजेक्ट प्रोडक्शन के दौर में है।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News