Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होने से पहले यश ने फैंस के साथ ली सेल्फी


मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कन्नड़ सुपरस्टार यश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर उनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग क्यों है।

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कन्नड़ सुपरस्टार यश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर उनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग क्यों है।

इस बार सोमवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उनके साथ काफी समय बिताया और धैर्यपूर्वक सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाईं।

अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अपनी लग्जरी कार की ओर जाते हुए देखा गया। इसी दौरान प्रशंसकों का एक समूह उनके पास पहुंचा और उनसे सेल्फी व तस्वीरों की गुजारिश की।

जल्दबाजी में वहां से निकलने के बजाय यश ने खुशी-खुशी अपने फैंस की इच्छा पूरी की। वह उनके साथ अतिरिक्त समय बिताते नजर आए, हर प्रशंसक के साथ अलग-अलग तस्वीरें खिंचवाईं और यह सुनिश्चित किया कि वहां मौजूद हर किसी को उनके साथ तस्वीर लेने का मौका मिले। इसके बाद ही वह एयरपोर्ट से रवाना हुए।

इस दौरान यश ऑल-ब्लैक लुक में बेहद स्टाइलिश नजर आए। उन्होंने ढीली काली शर्ट, मैचिंग ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक सनग्लासेस पहन रखे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो यश अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक महाकाव्य फिल्म 'रामायण' की तैयारी में जुटे हुए हैं।

फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में दिखाई देंगी।

नमित मल्होत्रा द्वारा यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर निर्मित 'रामायण' को दो भागों में बनने वाला एक भव्य सिनेमाई प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है।

फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

इसके अलावा यश अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज के लिए भी तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'तबाही' रिलीज होने के बाद चर्चा में रहा। इस गाने में कियारा आडवाणी और यश के बीच दिखाए गए अंतरंग दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। सोशल मीडिया के एक वर्ग ने इन दृश्यों को लेकर कियारा आडवाणी को ट्रोल भी किया था।

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News