Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुंबई में धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस पहुंचे प्रिंस विलियम; सैफ, करीना और करण जौहर से की मुलाकात


मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम ने अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई स्थित धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यालय का दौरा किया, जहां निर्माता-निर्देशक करण जौहर, अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उनका स्वागत किया।

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम ने अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई स्थित धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यालय का दौरा किया, जहां निर्माता-निर्देशक करण जौहर, अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उनका स्वागत किया।

निर्देशक करण जौहर ने प्रिंस ऑफ वेल्स के दौरे के बाद मीडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "उनका आना बहुत हमें बहुत अच्छा लगा और इस दौरान हमने फिल्मों और उनके बनने के तरीके को लेकर काफी बातचीत की। भारत की फिल्में विदेशों में भी बहुत चलती हैं और पसंद की जाती हैं। यूनाइटेड किंगडम में हमारा बहुत बड़ा मार्केट है। हमारी फिल्में हर जगह टॉप 10 में आ रही हैं। हाल ही में हमने देखा है कि हमारी फिल्में वहां बहुत अच्छी कमाई कर रही हैं। यूके के साथ हमारा एक अलग ही नाता रहा है। हम 'कभी खुशी कभी गम' की बात कर रहे थे, जो दिसंबर में 25 साल पूरे करने जा रही है। यूके में हमने इतनी फिल्में की हैं, तो हमने उस पर भी चर्चा की।"

करण ने बताया कि उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स को अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम के कुछ क्लिप्स भी दिखाए थे। उन्होने कहा, " हमने उन्हें अपनी फिल्म के कई क्लिप भी दिखाए। इस दौरान करीना और सैफ, मेरी सीईओ अपूर्वा मेहता भी वहां मौजूद थीं। हमने क्रिकेट समेत कई टॉपिक पर भी बात की। गर्व के साथ हम कह सकते हैं कि वो इतने बड़े सम्मान, नाम और अच्छे दिल वाले इंसान हैं। बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने हमारा ऑफिस चुना।"

उन्होंने कहा -"जब वो आए, तो हमारा गाना 'बोले चूड़ियां' बजने लगा। मैं उन्हें देख रहा था और मैंने कहा कि करीना ने ही इस गाने पर डांस किया था। उन्होंने कहा कि ये कमाल है और इससे उन्हें पुरानी यादें ताजा हो गईं। करीना ने भी कहा कि इस फिल्म से उनकी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। जब फिल्म के क्लिप चल रहे थे, तो मैं बहुत भावुक हो गया था। मुझे लग रहा था कि 25 साल बाद मैं रॉयल हाइनेस को ये क्लिप दिखा रहा हूं। मैंने उनसे हमारी फिल्म देखने के लिए भी कहा। मैंने कहा कि हम अब फिल्म के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और उन्होंने हमसे वादा भी किया है कि वे फिल्म जरूर देखेंगे।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-11-18 15:30:04

Share:

Leave A Reviews

Related News