Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुंबई: उम्रकैद की सजा सुनते ही दोषी ने बेलापुर कोर्ट की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत


मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां उम्रकैद की सजा सुनाए जाते ही एक दोषी बेलापुर कोर्ट की इमारत की पांचवीं मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां उम्रकैद की सजा सुनाए जाते ही एक दोषी बेलापुर कोर्ट की इमारत की पांचवीं मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दरअसल, हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद दोषी के बेलापुर कोर्ट की इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल दोषी को तत्काल नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय नागेश बाबू लाड के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में नेरुल पुलिस ने नागेश बाबू लाड को हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पिछले सात वर्षों से इस मामले की सुनवाई बेलापुर न्यायालय में चल रही थी।

सोमवार को न्यायाधीश प्रसन्ना चांदगुडे की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद नागेश को दोषी करार दिया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अदालत का फैसला सुनते ही नागेश गहरे सदमे और निराशा में आ गया।

कोर्टरूम से बाहर निकलने के कुछ ही पलों बाद उसने अचानक इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कोर्ट परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोषी द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-11-23 20:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News