Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुरलीकांत पेटकर ने कार्तिक आर्यन को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई, बोले-'यह बेहद गर्व का क्षण'

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। कार्तिक आर्यन के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का पल बेहद खास रहा। फिल्म 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला और इस सम्मान के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि कार्तिक के लिए सबसे खास बधाइयों में से एक उस शख्स की है, जिसकी जिंदगी को उन्होंने पर्दे पर उतारा है। पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर ने खुद कार्तिक को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है और उनकी मेहनत की तारीफ की है।

मुरलीकांत पेटकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, '''चंदू चैंपियन' के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिलने पर कार्तिक आर्यन को हार्दिक बधाई। यह बहुत गर्व की बात है और मैं उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हूं। उन्होंने इस किरदार के लिए जो मेहनत की और जिस तरह से इसे पर्दे पर निभाया, वह काबिल-ए-तारीफ है।''

अपने पोस्ट में मुरलीकांत ने फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, ''कबीर खान ने मेरी कहानी को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया। फिल्म की पूरी टीम ने मिलकर इस कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 'चंदू चैंपियन' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि जुनून, मेहनत और कभी हार न मानने की भावना से जुड़ी कहानी है।''

बता दें कि 'चंदू चैंपियन' 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था और इसमें कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के सफर को दिखाती है, जिसने जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करने के बावजूद हार नहीं मानी। मुरलीकांत पेटकर भारतीय सेना में थे और बाद में एक हादसे के बाद उन्हें शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने खेल को अपना रास्ता बनाया और पैरालिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता।

फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विजय राज, राजपाल यादव और भाग्यश्री जैसे कलाकार भी नजर आए। कार्तिक ने इस किरदार के लिए अपनी फिटनेस पर काफी काम किया था। उन्होंने बॉक्सिंग और तैराकी की ट्रेनिंग ली और अपने शरीर में भी बड़ा बदलाव किया, ताकि मुरलीकांत के अलग-अलग दौर को पर्दे पर सही तरह से दिखाया जा सके।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Date & Time : 2026-09-23 13:45:08

Share:

Leave A Reviews

Related News