Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुसलमानों को वोटबैंक की राजनीति से बाहर आना चाहिए: गुलाम अली खटाना


नई दिल्‍ली, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुसलमान सांसदों ने सरकार से अपील की है कि वह विरासत और स्‍थलों पर लक्षित कार्रवाई से बचें। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुसलमानों को वोटबैंक की राजनीति से बाहर आना चाहिए।

नई दिल्‍ली, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुसलमान सांसदों ने सरकार से अपील की है कि वह विरासत और स्‍थलों पर लक्षित कार्रवाई से बचें। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुसलमानों को वोटबैंक की राजनीति से बाहर आना चाहिए।

भाजपा नेता ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस, समाजवादी और क्षेत्रीय पार्टियों ने देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश को 10 बड़ी बुराईयों से जोड़ा है। इन पार्टियों ने अशिक्षा, पिछड़ापन और अपराध से जोड़ा है। इस मामले में मुसलमान समुदाय को विचार और मंथन की जरूरत है। जिन सियासी जमातों ने हमें वोटबैंक बनाया है, उनसे छुटकारा पाकर मुख्‍यधारा में आकर देश के विकास में योगदान देना है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता खटाना ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी कैडर पर आधारित पार्टी है। विपक्ष को तोड़ने और जोड़ने से भारतीय जनता पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

खटाना ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा देशहित की बात करती है। ऐसे में विधायक और सांसद चाहते हैं कि जहां से वह चुनकर आए हैं उस क्षेत्र का विकास हो। लोगों को किस पार्टी में जाना है यह उनका खुद का निर्णय होता है।

राम मंदिर फंड विवाद को लेकर विपक्ष का आरोप है कि सच्‍चाई को छिपाने के लिए एसआईटी जांच धीमी कर रही है। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

भाजपा नेता खटाना ने पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की जिसमें उन्‍होंने कहा है कि हम एडवाइजरी ट्रीटी दोबारा कर सकते हैं।

खटाना ने कहा कि पाकिस्‍तान भारत के साथ ही आजाद हुआ था, लेकिन वह ब्रोकर बना है और भारत ने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में डेवलपमेंट किया है। भारत की हमेशा से कोशिश रही है कि पड़ोसी देश तरक्‍की करे और वहां पर अमन-शांति रहे लेकिन पाकिस्‍तान की नीयत खराब है। अपने आवाम की आवाज दबाकर दूसरे देशों को अशांत करने की पाकिस्‍तान की आदत रही है।

मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजस्थान में मस्जिदों को गिराए जाने से रोकने की अपील की है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में सियासत तेज हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि कानून के दायरे में जो भी काम किया गया होगा, उस पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगेगी।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News