Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ना कोई प्लान, ना फिल्मी सपना- फिर भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना गए पूरब कोहली

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मनोरंजन की दुनिया में अभिनेता पूरब कोहली ने मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनका सपना कभी अभिनेता बनने का नहीं था। छोटे पर्दे पर उनकी शुरुआत लोकप्रिय टीवी शो 'हिप हिप हुर्रे' से हुई थी। उस समय वह सिर्फ एक्टिंग का अनुभव लेना चाहते थे और यह सोचकर इसमें शामिल हुए थे कि यह उनके लिए एक नया अनुभव होगा। लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने काम किया और दर्शकों से प्रशंसा मिली, उनकी अभिनय में रुचि बढ़ती गई।

23 फरवरी 1979 को जन्में पूरब कोहली ने टीवी के बाद बॉलीवुड में भी कदम रखा और फिल्म 'बस यूं ही' (2003) से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने नंदिता दास के साथ काम किया। इस फिल्म ने उनके करियर को एक नई दिशा दी और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने 'सुपारी', 'वास्तु शास्त्र', और '13वीं मंजिल' समेत कई अन्य फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। लेकिन उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक रही 'रॉक ऑन', जिसमें उन्होंने केदार 'केडी' जावेरी का किरदार निभाया। इस भूमिका के लिए उन्हें 2009 में फिल्मफेयर स्पेशल जूरी अवार्ड भी मिला।

पूरब कोहली ने फिल्मों के निर्माण में भी रुचि दिखाई। उन्होंने 'आई एम' फिल्म में न केवल अभिनय किया, बल्कि इस फिल्म के निर्माण में सहयोग दिया। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्मों 'वो लम्हे' और 'आवारापन' में खलनायक की भूमिका निभाई। इन फिल्मों में उनके किरदारों की गहराई और गंभीरता ने दर्शकों को प्रभावित किया। इसके अलावा, पूरब ने 'जल' जैसी फिल्म में भी काम किया, जो पानी के संघर्ष और गांव के लोगों की मुश्किलों पर आधारित थी। इस फिल्म में उनका किरदार संवेदनशील और समाज से जुड़ा हुआ था, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

आज पूरब केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। 'सेंस 8' में उन्होंने राजन रसल का किरदार निभाया, जो एक ग्लोबल दर्शक वर्ग के लिए प्रस्तुत किया गया था। इसके अलावा, उन्होंने 'इट्स नॉट डैट सिंपल' और 'आउट ऑफ लव' जैसी वेब सीरीज में रोमांचक किरदार निभाए।

उन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए, कभी रोमांटिक, कभी खलनायक, तो कभी संवेदनशील। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें उन सितारों में शामिल किया है, जो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में सफल रहे हैं।

--आईएएनएस

पीके/एमएस

Share:

Leave A Reviews

Related News