Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नागालैंड में वायुसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला


कोहिमा, 28 जुलाई (आईएएनएस)। नागालैंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रभावित इलाकों में भारतीय वायुसेना ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। मंगलवार को वायुसेना ने राज्य सरकार के साथ समन्वय करते हुए 100 से अधिक फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला और दुर्गम इलाकों में जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई।

कोहिमा, 28 जुलाई (आईएएनएस)। नागालैंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रभावित इलाकों में भारतीय वायुसेना ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। मंगलवार को वायुसेना ने राज्य सरकार के साथ समन्वय करते हुए 100 से अधिक फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला और दुर्गम इलाकों में जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई।

अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायुसेना का अभियान मुख्य रूप से उन लोगों को बचाने पर केंद्रित है, जो भूस्खलन और लगातार बारिश के कारण सड़क संपर्क टूटने से अलग-थलग पड़ गए हैं। इसके अलावा वायुसेना नागरिक प्रशासन को हवाई सहायता उपलब्ध करा रही है और उन क्षेत्रों तक पहुंच बना रही है, जहां सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो चुके हैं।

नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मानसून की भारी बारिश के कारण कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सड़क नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

विशेष रूप से मोन और लोंगलेंग जिलों का सड़क संपर्क टूट गया है। इसके बाद नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारतीय वायुसेना से सहायता मांगी, जिसके तहत फंसे यात्रियों को निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हवाई अभियान चलाया गया। राहत कार्यों में राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान उन अभ्यर्थियों को भी सुरक्षित निकाला गया, जो नागालैंड लोक सेवा आयोग की कंबाइंड एजुकेशन सर्विसेज परीक्षा में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। सड़क मार्ग बंद होने के कारण उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गई थीं।

वायुसेना द्वारा प्रभावित इलाकों में पहुंचाई गई राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, मेडिकल किट, कपड़े और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि मौसम और जमीनी हालात को देखते हुए जरूरत पड़ने पर आगे भी हवाई बचाव और राहत अभियान जारी रखा जाएगा।

इसके अलावा राज्य के अन्य प्रभावित जिलों में भी राहत वितरण का काम तेज कर दिया गया है। मोक्कोकचुंग से तुली के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए गए हैं, जबकि चांगटोंग्या इलाके में फंसे और विस्थापित परिवारों के बीच राशन वितरित किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों ने भी प्रभावित परिवारों को आपातकालीन राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता देना शुरू कर दिया है।

वोखा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन के कारण जिन परिवारों के घर और सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हुईं, उन्हें आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं, शामातोर जिले में डिप्टी कमिश्नर अरिकुंबा ने बारिश से प्रभावित दो परिवारों को तत्काल राहत राशि सौंपी। इसके अलावा जुन्हेबोटो जिले में भूस्खलन प्रभावित पांच परिवारों को भी ERF सहायता उपलब्ध कराई गई है।

नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि सभी जिलों को सड़क बहाली, मलबा हटाने और आपातकालीन राहत कार्यों के लिए पहले ही आवश्यक धनराशि जारी कर दी गई है।

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि होम गार्ड्स, सिविल डिफेंस और SDRF के जवान अन्य आपदा राहत एजेंसियों और विभागों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रही हैं।

राज्य सरकार, भारतीय वायुसेना, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें फिलहाल हाई अलर्ट पर हैं। मानसून से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव, राहत वितरण और सड़क बहाली का अभियान लगातार जारी है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News