Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नई दिल्ली : मायापुरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोकीन और अवैध पिस्टल के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार


नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिमी जिला दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने मायापुरी इलाके में कार्रवाई करते हुए एक कथित ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 ग्राम कोकीन, एक अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है।

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिमी जिला दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने मायापुरी इलाके में कार्रवाई करते हुए एक कथित ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 ग्राम कोकीन, एक अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड को सूचना मिली थी कि कोकीन की सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सोवा क्लब के बाहर अपने ग्राहकों को ड्रग्स पहुंचाने आने वाला है।

सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर अमित धानी और एसीपी ऑपरेशंस राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की और देर रात करीब 12:20 बजे एक सफेद स्विफ्ट कार में पहुंचे संदिग्ध को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ अक्की उर्फ सुशांत (34) निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए की गई तलाशी में उसके पास से सफेद पाउडरनुमा पदार्थ से भरी एक प्लास्टिक थैली बरामद हुई। एफएसएल विशेषज्ञ द्वारा जांच करने पर यह पदार्थ कोकीन पाया गया, जिसका वजन 4 ग्राम था। आगे की तलाशी में आरोपी के पास से .32 बोर की इटली निर्मित पीबी बेरेटा गार्डोन वीटी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी जिम ट्रेनर है और पश्चिमी दिल्ली के नाइटलाइफ सर्किट में अपने संपर्कों के जरिए ग्राहकों को कोकीन उपलब्ध कराता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी कई बार सोवा क्लब आ चुका है। घटना वाली रात वह एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने मायापुरी आया था। वहीं, उसकी मुलाकात दो अन्य दोस्तों से हुई, जिन्होंने उसे कोकीन की व्यवस्था करने को कहा।

इसके बाद वह पंजाबी बाग स्थित रिंग रोड क्षेत्र गया, जहां उसे अपने सहयोगियों के निर्देश पर कोकीन मिली। कोकीन लेकर वह दोबारा सोवा क्लब के पास पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एफआईआर संख्या 202/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/25 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना मायापुरी में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को कोकीन और अवैध हथियार किस स्रोत से मिले। साथ ही ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News