Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नई दिल्ली: पहाड़गंज में चाकू मारने की घटना, दो घायल


नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के पहाड़गंज पुलिस स्टेशन को शनिवार को पहाड़गंज में चाकू मारने की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली।

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के पहाड़गंज पुलिस स्टेशन को शनिवार को पहाड़गंज में चाकू मारने की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली।

घटना की सूचना मिलते ही पहाड़गंज पुलिसकर्मी तुरंत सत्यम टी-पॉइंट के मेन बाजार स्थित घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शुरुआती जांच से पता चला कि राम नाम के व्यक्ति के साथ झगड़े के दौरान दो लोगों को चाकू लगने से चोटें आई हैं। घायल व्यक्तियों की पहचान ऑटो-रिक्शा चालक (उम्र लगभग 41 वर्ष) और होटल रूम फैसिलिटेटर/एजेंट (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है।

दोनों घायलों को इलाज के लिए आम लोगों द्वारा निजी वाहन से लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच करने पर पता चला कि दोनों के पेट पर चाकू के घाव थे और वे अभी इलाज करवा रहे हैं।

शुरुआती जांच के अनुसार, झगड़े के दौरान राम ने कथित तौर पर दोनों घायलों को चाकू मारा। पुलिस के द्वारा इस मामले में हत्या के प्रयास से संबंधित उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस की ओर से घटना से जुड़ी आगे की जांच जारी है।

अपराध का एक दूसरा मामला शनिवार को बिहार के मुंगेर से सामने आया, जहां दिनदहाड़े गोली चलने की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें एक किशोर की गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह पूरी घटना मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र की है, जहां गोली लगने से घायल 15 वर्षीय किशोर किशन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छेड़खानी से जुड़ा विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की बहन के साथ कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर छेड़खानी की घटना की गई थी। इसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने किशोर को बुलाया और उसके सिर में गोली मार दी।

वारदात सफियाबाद थाना भवन से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-80 स्थित चारभुजा मार्बल एंड ग्रेनाइट गोदाम के पीछे हुई। पुलिस अब गोलीकांड में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-19 22:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News