Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'नई नवेली' दुल्हन यामी गौतम पर होगा डायन होने का शक, दशहरे पर रिलीज होगी फिल्म


मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम एक बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। उनकी अगली फिल्म 'नई नवेली' की घोषणा हो चुकी है और इसकी पहली झलक ने कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम एक बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। उनकी अगली फिल्म 'नई नवेली' की घोषणा हो चुकी है और इसकी पहली झलक ने कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिल्म में यामी एक ऐसी दुल्हन का किरदार निभाएंगी, जो अपने नए परिवार की जिंदगी को खुशियों से भर देती है। कहानी में असली मजा तब आता है, जब परिवार का एक सदस्य उसी दुल्हन पर शक करने लगता है।

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो ने फिल्म की घोषणा करते हुए इसकी रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक साझा करके कैप्शन में लिखा, ''नई नवेली दुल्हन (डायन), इस दशहरे इंडिया की अपनी फैंटेसी फैमिली-एंटरटेनर फिल्म के लिए तैयार हो जाएं।''

इस छोटी सी झलक के साथ ही फिल्म की कहानी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देखने में बिल्कुल आदर्श लगती है। वह मेरठ के एक ऐसे परिवार में पहुंचती है, जहां पहले से ही काफी उथल-पुथल है। अपनी समझदारी और प्यार से वह इस बिखरे हुए परिवार को खुशहाल बनाने की कोशिश करती है। देखते ही देखते जिस घर में परेशानियां थीं, वहां खुशियां आने लगती हैं। इसी बीच उसके देवर को अपनी भाभी पर शक होने लगता है। उसे लगता है कि इतनी अच्छी और परफेक्ट भाभी के पीछे कोई राज जरूर है और कहीं वह वास्तव में डायन तो नहीं। यही शक फिल्म की कहानी को हास्य और रोमांच से जोड़ता है।

'नई नवेली' का निर्देशन बालाजी मोहन कर रहे हैं। फिल्म की पटकथा हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।

निर्माता आनंद एल राय ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, '''नई नवेली' ऐसी कहानी है, जो हर मोड़ पर दर्शकों को चौंकाती है। जब मैंने हिमांशु शर्मा के साथ पहली बार इस कहानी पर चर्चा की, तो हमें इसका विचार काफी पसंद आया। फिल्म परिवार को केंद्र में रखते हुए फैंटेसी, हास्य और रोमांच को एक साथ लेकर चलती है।"

आनंद एल राय ने यामी गौतम को फिल्म के लिए बिल्कुल सही चुनाव बताया। उन्होंने कहा, ''यामी के अंदर इस किरदार को निभाने के लिए सारे गुण हैं।''

प्राइम वीडियो इंडिया और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के एसवीओडी ओरिजिनल्स के निदेशक एवं प्रमुख निखिल मधोक ने भी यामी गौतम और फिल्म की टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यामी शानदार अभिनेत्री हैं और फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है।

उन्होंने आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा के साथ इस पहली साझेदारी को भी खास बताया।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News