Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नैट और कैंप ने दिखाया कि इस विकेट पर कैसे बल्लेबाजी करनी है: एलिस कैप्सी


लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इंग्लैंड की बल्लेबाज एलिस कैप्सी का मानना है कि लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह एक शानदार स्कोर है। कैप्सी ने मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी के लिए कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और फ्रेया कैंप की तारीफ की।

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इंग्लैंड की बल्लेबाज एलिस कैप्सी का मानना है कि लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह एक शानदार स्कोर है। कैप्सी ने मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी के लिए कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और फ्रेया कैंप की तारीफ की।

इंग्लैंड ने 32 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए 20 ओवर में 150/4 का स्कोर बनाया। इसमें साइवर-ब्रंट की 53 गेंदों पर नाबाद 58 रन और कैंप की 28 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की पारी शामिल रही। इस जोड़ी ने 80 रन की अटूट साझेदारी करते हुए अपनी टीम को उस स्कोर तक पहुंचाया, जिसे कैप्सी ने वर्ल्ड कप फाइनल के दबाव में काफी अच्छा और प्रतिस्पर्धी स्कोर माना है।

इंग्लैंड की पारी खत्म होने के बाद कैप्सी ने कहा, "मुझे लगता है कि 150 का स्कोर शानदार है। आखिर में नैट और कैंपी (फ्रेया कैंप) ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह बेहतरीन थी। इससे पता चला कि उस पिच पर कैसे खेलना है। फाइनल के भारी दबाव में ऐसा करना बहुत बढ़िया था।"

पावरप्ले में इंग्लैंड का स्कोर 39/2 हो जाने के बाद कैप्सी ने 20 गेंदों में 23 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनक्स की गेंद पर बोल्ड हो गईं।

इस दाएं हाथ की बल्लेबाज ने इंग्लैंड की बॉलिंग अटैक पर भी भरोसा जताते हुए कहा, "मुझे लगता है कि जब आप अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, तो बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होता है। सभी गेंदबाजों के पास अपनी योजना हैं और उन्होंने मुकाबले के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी है। हम आज अपने गेंदबाजों को मैदान पर उतरते और अपना काम करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।"

कैप्सी ने खिताबी मुकाबले के लिए खचाखच भरे लॉर्ड्स के माहौल के बारे में बात करते हुए इसे एक खास मौका बताया है। उन्होंने कहा, "यह बहुत शानदार है। बस इस पल को महसूस करने की कोशिश कर रही हूं। आधा काम तो हो गया है। अब हम एक टीम के तौर पर मैदान पर उतरने और उम्मीद है कि दूसरे हाफ में अच्छा खेल दिखाने के लिए उत्साहित हैं।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News