Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास का नया अध्याय लिख रहा है छत्तीसगढ़ : विष्णुदेव साय


नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब राज्य नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास का नया अध्याय लिख रहा है। सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब राज्य नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास का नया अध्याय लिख रहा है। सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी।

अमित शाह ने कहा कि दशकों पुराने नक्सलवाद को समाप्त करने में कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी इस अभियान में अपना अद्भुत शौर्य दिखाया है।

अमित शाह के इस पोस्ट पर रिपोस्ट करते हुए सीएम साय ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की संकल्प शक्ति से हमारा छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास का नया अध्याय लिख रहा है। जहां कभी भय था, वहां अब विश्वास है, बच्चों के सपने हैं और परिवारों के बेहतर कल की उम्मीदें हैं। यह बदलाव कोबरा, सीआरपीएफ एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर जवानों के अदम्य साहस से साकार हुआ है। हमारे जवानों ने अपने परिवारों से दूर रहकर, कठिनतम परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाई, ताकि बस्तर के हर परिवार के जीवन में शांति और खुशहाली लौट सके। बस्तर की हर मुस्कान में इन वीरों के त्याग, समर्पण और शहादत का अंश है। उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए हम शांत, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। राष्ट्र इन वीर जवानों और उनके परिवारों का सदैव ऋणी रहेगा। जय हिंद।

सीएम साय ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस पर मां भारती की रक्षा और जनसेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र की सुरक्षा और नागरिकों के विश्वास की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में अमर रहेगा तथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। हमारी सरकार शहीद जवानों के परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। वीर जवानों का त्याग और बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा रहेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के हमारे संकल्प को सुदृढ़ करता रहेगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Date & Time : 2026-10-21 16:40:04

Share:

Leave A Reviews

Related News