Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नमो अस्पताल-दमन में जनरल सर्जन सहित 22 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 8 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू


दमन, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नमो अस्पताल, दमन में अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर जनरल सर्जन सहित विभिन्न 22 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

दमन, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नमो अस्पताल, दमन में अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर जनरल सर्जन सहित विभिन्न 22 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

नमो अस्पताल-दमन की ओर से जारी 22 रिक्तियों में एनेस्थेटिस्ट के 3, फिजिशियन के 2, गायनेकोलॉजिस्ट के 2, ऑर्थोपेडिक सर्जन के 2, ऑप्थैल्मिक सर्जन के 2, साइकियाट्रिस्ट के 2, रेडियोलॉजिस्ट का 1, ईएनटी सर्जन का 1, पैथोलॉजिस्ट के 2, जनरल सर्जन के 2, पीडियाट्रिशियन के 2 और डर्मेटोलॉजिस्ट का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण-पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट; पांच मिनट की पीपीटी प्रस्तुति (सॉफ्ट/हार्ड कॉपी), जिसमें आपकी पेशेवर उपलब्धियों, पेशेवर अनुभव, कार्य अनुभव, अतिरिक्त जिम्मेदारियों, फेलोशिप अनुभव, प्रमाण-पत्रों और पेशेवर कोर्स तथा अन्य संबंधित योगदानों को उजागर किया गया हो; और सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेजों को अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले मेल करने की सलाह दी जाती है।

इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिरेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी नए नियुक्त हुए डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए 1,50,000 रुपए और डिप्लोमा धारकों के लिए 1,15,000 रुपए प्रति माह होगी। वहीं, 5 वर्ष के अनुभव के साथ नियुक्त हुए डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए 2,00,000 रुपए और डिप्लोमा धारकों के लिए 1,50,000 रुपए प्रति माह होगी।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में एमबीबीएस के साथ पीजी डिग्री या डिप्लोमा (एमएस/एमडी/डीएनबी), जो एनएमसी/एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से हो और मौजूदा नियमों के अनुसार हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों का नेशनल मेडिकल काउंसिल (एमएमसी) या स्टेट मेडिकल काउंसिल (एसएमसी) में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। वहीं, स्थानीय भाषा का ज्ञान और अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

वॉक-इन इंटरव्यू 8 सितंबर को सुबह 11 बजे से 'कॉन्फ़्रेंस हॉल, नमो अस्पताल, दमन' पते पर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, उम्मीदवारों के केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 10 बजे से तय किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नमो अस्पताल-दमन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।

--आईएएनएस

डीके/एएस

Date & Time : 2026-09-05 14:50:02

Share:

Leave A Reviews

Related News