Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर दुष्कर्म और हत्या मामला: कांग्रेस ने की आरोपी के लिए फास्ट-ट्रैक ट्रायल और कड़ी सजा की मांग


भोपाल/नरसिंहपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले में 8 साल की बच्ची के कथित रेप और हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के लिए फास्ट-ट्रैक ट्रायल और सबसे कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है।

भोपाल/नरसिंहपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले में 8 साल की बच्ची के कथित रेप और हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के लिए फास्ट-ट्रैक ट्रायल और सबसे कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है।

घटना की निंदा करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि आठ साल की मासूम बच्ची का अपहरण, रेप और बेरहमी से हत्या बेहद दुखद है। इस घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेस नेता ने मांग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में हो और आरोपी को सबसे कड़ी सजा दी जाए।

उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए न्याय, आर्थिक मदद और हर संभव सहयोग की भी मांग की। सिंघार ने कहा, "खोखले भाषणों और दावों से बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। इसके लिए मजबूत कानून-व्यवस्था, त्वरित न्याय और जवाबदेह सरकार की जरूरत है।"

वहीं, नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश मीणा ने कहा कि जांच तेजी से चल रही है और पुलिस अधिकतम सजा की मांग करेगी। मीणा ने आईएएनएस को बताया, "हमारी जांच टीम और सरकारी वकील गिरफ्तार व्यक्ति के लिए सबसे कड़ी सजा दिलाने की दिशा में काम करेंगे। हम मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराएंगे और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।"

पुलिस के अनुसार, बच्ची बुधवार को स्कूल के बाद लापता हो गई थी, जिसके बाद उसे खोजने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। जांच के दौरान पता चला कि उसे आखिरी बार अपने पड़ोसी अन्नू यादव के साथ देखा गया था। पुलिस ने जब आरोपी का पता लगाया तो वह मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गाड़ी के सड़क से फिसलने के बाद पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शुरू में अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी लंच ब्रेक के दौरान लड़की के स्कूल गया था और उससे कहा कि उसके पिता ने उसे घर ले जाने के लिए भेजा है। आरोप है कि वह बच्ची को पास के जंगल में ले गया, उसके साथ रेप किया और गला घोंटकर हत्या करने के बाद भाग गया था।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News