Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, बोलीं-युवाओं को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी

फतेहगढ़ साहिब, 19 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दूसरे दिन शनिवार को श्री फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती से हुई। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा देश इस अभियान के साथ है।

मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह भूमि छोटे साहिबजादों की शहादत की स्मृति से जुड़ी है और यहां से पंजाब के लोगों को नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए शक्ति मिलने की प्रार्थना की गई है। पंजाब जिस तरह नशे की गिरफ्त में है, उसके खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। हमें पंजाब और युवाओं को सुरक्षित करना है। इस लड़ाई में पूरा देश पंजाब के साथ है। दिल्ली पंजाब के साथ है और मैं भी पंजाब के साथ हूं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ यह संकल्प गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

यात्रा के कार्यक्रम से पहले रेखा गुप्ता ने नशे की समस्या से प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारों की परेशानियां सुनीं और उनके दुख में शामिल हुए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की जरूरत है।

भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी लोगों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे से मुक्त कराने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, "नशा मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद हुआ। आइए, मिलकर नशे के विरुद्ध इस जनसंकल्प को पंजाब के घर-घर तक पहुंचाएं और अपनी युवा पीढ़ी के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हों।"

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Date & Time : 2026-09-19 15:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News