अमृतसर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर में गोल्डन गेट के सामने बड़ी संख्या में एकजुट हुए किसानों ने गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने नशे के बढ़ते प्रभाव और पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध किया है।
![]()
अमृतसर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर में गोल्डन गेट के सामने बड़ी संख्या में एकजुट हुए किसानों ने गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने नशे के बढ़ते प्रभाव और पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध किया है।
किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) और अन्य संगठनों की ओर से गुरुवार को'पंजाब बंद' का आह्वान किया गया। इसी कड़ी में अमृतसर में गोल्डन गेट के नजदीक किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में दर्जनों किसानों और समर्थक एकजुट हुए। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पंधेर ने स्पष्ट किया कि पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारी एकजुट होकर मार्च निकालेंगे।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि गुरुवार को 'पंजाब बंद' का आह्वान किया गया है। किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) की तमाम यूनियन 'पंजाब बंद' को सफल करने के लिए राज्य के लोगों से भी आह्वान कर रही है। राज्य में ड्रग्स माफिया और नशे के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष समिति तथा विभिन्न यूनियनों के आह्वान पर पूरे पंजाब और जिला मुख्यालयों पर बंद को भारी समर्थन मिल रहा है। पंधेर ने पंजाब के आम नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने स्वतः ही दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखकर इस आंदोलन को सफल बनाया है।
आंदोलन के दौरान आम जनता को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पंधेर ने कहा कि बंद के दौरान एम्बुलेंस और अन्य सभी आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाओं को पूरी तरह से छूट दी गई है और उन्हें बहाल रखा गया है। उन्होंने आंदोलनकारियों और पंजाब के लोगों से अपील की कि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अमन-चैन के साथ होना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कोई भी असामाजिक या शरारती तत्व इस प्रदर्शन के बीच माहौल खराब करने की कोशिश न करे।
किसान नेता ने कहा कि जब तक सरकार राज्य में नशे के कारोबार पर नकेल नहीं कसती और किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देती, तब तक उनका यह संघर्ष और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
--आईएएनएस
डीसीएच/
Leave A Reviews