Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- 'डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा'


जोरहाट, 14 सितंबर (आईएएनएस)। असम के नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस चुनाव को भाजपा की राजनीति के खिलाफ जनसाहस की परीक्षा बताया है।

जोरहाट, 14 सितंबर (आईएएनएस)। असम के नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस चुनाव को भाजपा की राजनीति के खिलाफ जनसाहस की परीक्षा बताया है।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुख्य राजनीतिक मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होगा। यह चुनाव इस बात की परीक्षा होगी कि क्या बीजेपी की डर और डराने-धमकाने की राजनीति जीतती है या फिर बीजेपी के खिलाफ लोगों का साहस दिखाई देता है? हमारा पूरा विश्वास है कि आज भाजपा जिस प्रकार से एक डर का माहौल बना रही है, उस डर के माहौल को नौगांव के लोग उखाड़ फेंकेंगे। आज लोग नागरिक के हिसाब से सरकार से अधिकार मांगते हैं। नागरिक के हक से वह सम्मान मांगते हैं और यह जो डर और धमकी की राजनीति है, आज उसे लोग नकारते हैं।"

कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा पर गोगोई ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा की जानी चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि नौगांव लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे से खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने देबाशीष शर्मा को नौगांव उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से अधिकृत तौर पर देबाशीष शर्मा के नाम की घोषणा की गई है। नौगांव लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन गौरव गोगोई के बयान से स्पष्ट है कि पार्टी इस चुनाव को बीजेपी के खिलाफ एक बड़े सियासी संदेश के तौर पर देख रही है। गोगोई का कहना है कि नौगांव की जनता अब डर की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और नागरिक अधिकारों के लिए मुखर होकर वोट करेगी।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

Date & Time : 2026-09-14 16:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News