Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नौवें चीन-यूरेशिया एक्सपो में चीनी निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दी गई

बीजिंग, 28 जून (आईएएनएस)। नौवां चीन-यूरेशिया एक्सपो इस महीने की 25 से 29 तारीख तक चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरुमछी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें एशिया और यूरोप के 49 देशों और क्षेत्रों के प्रतिभागियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी भाग लिया, जिसमें 3,000 से अधिक चीनी और विदेशी कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

इस वर्ष के एक्सपो में स्थापित छह विशेष क्षेत्रों में से, नवस्थापित नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियां ज़ोन विशेष रूप से लोकप्रिय रहा। बुद्धिमान विनिर्माण और ऊर्जा रसायन जैसे विभिन्न क्षेत्रों को कवर करने वाले सैकड़ों विशिष्ट, परिष्कृत और नवोन्मेषी उद्यमों ने चीन की औद्योगिक नवाचार उपलब्धियों और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का प्रदर्शन किया। पहली बार प्रदर्शित किए गए कई स्मार्ट उत्पादों को विदेशी खरीदारों द्वारा खूब सराहा गया।

रूस के ओम्स्क ओब्लास्ट के आर्थिक विकास मंत्रालय के पायनियर विशेष आर्थिक क्षेत्र के उप महाप्रबंधक ड्रेव्यानको मिखाइल ने कहा कि‘मैं देखता हूं कि चीनी उत्पादों में प्रौद्योगिकी का उच्च स्तर है, और साथ ही, वे बहुत कम समय में बड़ी संख्या में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का उत्पादन करने में सक्षम हैं। व्यापार में यह क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है’।

कजाकिस्तान के अतामेकेन बिजनेस एसोसिएशन के कनाती अलिन ने कहा कि ‘चीन की कई प्रौद्योगिकियां बहुत लोकप्रिय हैं, और हमें विश्वास है कि भविष्य में चीनी कंपनियों के साथ हमारा अच्छा सहयोग होगा’।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News