Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नवाचार और 'वोकल फॉर लोकल' को मिल रही नई ताकत, भारत का भविष्य युवा गढ़ेंगे : नितिन नवीन


पटना, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को पटना के कदमकुआं स्थित पीरमोहानी-लोहानीपुर इलाके में स्थानीय लोगों और अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुना।

पटना, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को पटना के कदमकुआं स्थित पीरमोहानी-लोहानीपुर इलाके में स्थानीय लोगों और अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुना।

कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि 'मन की बात' देश के लोगों द्वारा किए जा रहे नवाचारों, सामाजिक प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण की पहलों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने का एक प्रभावी मंच बन गया है। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयोगों और समाज को जोड़ने वाले प्रयासों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आम नागरिकों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके कार्यों को सम्मान दिलाने का भी माध्यम बना है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री द्वारा इस बार हैंडलूम और खादी को बढ़ावा देने की अपील का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में खादी और हथकरघा भारत की पहचान को और मजबूत करेंगे। इससे स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और पारंपरिक उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने का उल्लेख करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में भी खादी और हथकरघा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे स्थानीय रोजगार और पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर में अपने परिवार और स्थानीय लोगों के बीच बैठकर 'मन की बात' सुनना उनके लिए भावुक और सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि पीरमोहानी और लोहानीपुर वही इलाका है, जहां उनका बचपन बीता है। ऐसे में अपने मोहल्ले के लोगों, अभिभावकों और परिवार के साथ प्रधानमंत्री का संदेश सुनना उनके लिए विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि भारत आज खेल, संस्कृति, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। 'वोकल फॉर लोकल' जैसे अभियानों के माध्यम से देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत का युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार और ऊर्जा के बल पर देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगा और भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसके

Share:

Leave A Reviews

Related News