Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नवरात्र से पहले बाजार में गरबा ड्रेस की डिमांड तेज, चनिया-चोली की एडवांस बुकिंग शुरू


जामनगर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्र का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में पारंपरिक गरबा पोशाकों की मांग तेजी से बढ़ गई है। इस बार बारीक कढ़ाई और नए डिजाइनों वाले 'फ्लेयर्ड चनिया-चोली' खरीदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। मांग को देखते हुए लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं, वहीं कई लोग किराए पर भी ड्रेस लेने का विकल्प चुन रहे हैं।

जामनगर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्र का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में पारंपरिक गरबा पोशाकों की मांग तेजी से बढ़ गई है। इस बार बारीक कढ़ाई और नए डिजाइनों वाले 'फ्लेयर्ड चनिया-चोली' खरीदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। मांग को देखते हुए लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं, वहीं कई लोग किराए पर भी ड्रेस लेने का विकल्प चुन रहे हैं।

आईएएनएस के साथ बातचीत में खरीदारों ने बताया कि जामनगर में चनिया-चोली के कलेक्शन काफी अच्छे हैं। पिंकी नाम की खरीदार ने कहा, "यहां पर बहुत अच्छा कलेक्शन आया हुआ है और मैं यहां पर बुकिंग के लिए कलेक्शन देखने के लिए आई हूं।"

एक और लड़की ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए बताया कि यहां चनिया-चोली से लेकर हेयर एक्सेसरीज और ऑर्नामेंट्स (ज्वेलरी) के कलेक्शन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, "यहां पर नवरात्रि के साथ-साथ और भी बहुत सारे त्योहार आने वाले हैं। मैंने यहां पर चनिया चोली से लेकर बहुत सारे कलेक्शन देखे हैं। अभी मैंने सितारा चनिया चोली ली है, जो कि बहुत अच्छी वैरायटी है। इसी के साथ ही, यहां पर कई तरह की आपको वैराइटी देखने को मिलेगी और मैंने 64 का "बिजवारा" (विंटेज/ट्रेडिशनल) चनिया चोली भी ली है, जिसमें हाइयैस्ट और लॉन्गैस्ट फ्लर है। मुझे यह बहुत अच्छी लगी है। इसे नवरात्रि से लेकर किसी भी फंक्शन में पहना जा सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "यहां पर ऑर्नामेंट्स भी हैं, जैसे ऑर्नामेंट्स ऑक्सीडाइज्ड, जो नवरात्रि के दौरान हमें चाहिए ही होते हैं। फिर बाकी फंक्शन में हमें गोल्ड और कई सारी वैराइटी चाहिए होती हैं, जो कि अभी नहीं है, लेकिन बाद में आ जाएंगे। यहां पर हेयर एक्सेसरीज भी हैं, इन सबके यहां होने से हमें कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।"

एक अन्य महिला ने कहा, "यहां पर हम चनिया चोली लेने के लिए आए हैं, जो कि हमें नवरात्रि पर्व के लिए चाहिए। यहां पर हमें इसकी वैरायटी काफी अच्छी लगी हैं। मैंने यहां से तीन-चार तो रेंट के लिए बुक कर लिए हैं और आगे अगर खूबसूरत लगेगा, तो मैं यहीं से लूंगी। साथ ही, अपने दोस्तों को भी यहां से लेने के लिए कहूंगी।"

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Date & Time : 2026-10-06 12:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News