Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नायडू सरकार आंध्र प्रदेश के एक्वा सेक्टर को संकट में धकेल रही है : वाईएसआरसीपी


ताडेपल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को चंद्रबाबू नायडू सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य के एक्वा क्षेत्र को संकट की ओर ले जा रही है। वाईएसआरसीपी का दावा है कि सरकार गरीब किसानों को नुकसान पहुंचाकर एक्वा फीड कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

ताडेपल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को चंद्रबाबू नायडू सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य के एक्वा क्षेत्र को संकट की ओर ले जा रही है। वाईएसआरसीपी का दावा है कि सरकार गरीब किसानों को नुकसान पहुंचाकर एक्वा फीड कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए पार्टी कोऑर्डिनेटर वड्डी रघुराम ने कहा कि एनडीए सरकार आंध्र प्रदेश राज्य एक्वाकल्चर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीएसएडीए) एक्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और फीड कंपनी मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है, जिससे एक्वा किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू सरकार कोर्ट को भी गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को अगले स्तर तक ले जाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि एक्वा किसानों को उनका हक मिले। उन्होंने दावा किया कि वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने एक्वा किसानों के हितों की रक्षा के लिए एपीएसएडीए बनाया था।

वड्डी रघुराम ने कहा, "एनडीए सरकार ने एक सरकारी आदेश जारी किया और कोर्ट को यह कहकर गुमराह किया कि उसने तीन एक्वा किसानों को सदस्य के रूप में शामिल किया है और वह एपीएसएडीए को कमजोर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।"

उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू स्पष्ट करें कि एक्वा किसानों के साथ बैठक कब और कहां हुई और कमेटी में चुने गए तीन किसान कौन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है।

वड्डी रघुराम ने कहा कि पिछले छह महीनों में एक्वा फीड की कीमतों में 27 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और एनडीए सरकार सिर्फ 1.50 रुपए की सब्सिडी की बात कर रही है। सरकार ने जून और जुलाई में किसानों को दी जाने वाली बिजली सब्सिडी क्यों वापस ली, इसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की नीतियों के कारण बटाईदार किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है और फसल अवकाश से उन पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि जब जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री थे, तब एक्वा सेक्टर को 3.60 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई थी। वहीं, एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री साके शैलाजानाथ ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर विवेकानंद रेड्डी मर्डर केस का राजनीतिक इस्तेमाल करने और इसे लंबा खींचने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस केस के आरोपी टीडीपी दफ्तरों में आ रहे हैं, मीडिया को संबोधित कर रहे हैं और मुख्यमंत्री से मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस केस के याचिकाकर्ताओं को चंद्रबाबू नायडू से मिलने का समय कैसे मिल रहा है।

शैलाजानाथ ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बावजूद, चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक फायदे के लिए केस को जिंदा रखने की कोशिश कर रहे हैं। उनके कामों से सवाल उठता है कि क्या वह आरोपियों और याचिकाकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू शराब मामले और विवेकानंद रेड्डी मर्डर केस दोनों का इस्तेमाल वाईएसआरसीपी को निशाना बनाने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए कर रहे हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड और शराब घोटाला (शराब मामला) दोनों ही वर्तमान में वहां की राजनीति (वाईएसआरसीपी और टीडीपी के बीच) के सबसे बड़े मुद्दे बने हुए हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Date & Time : 2026-10-09 14:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News