Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नयनतारा की 'मूकुथी अम्मन 2' दिवाली पर मचाएगी धमाल, 'राइज ऑफ महाशक्ति' टीजर ने बढ़ाया रोमांच


चेन्नई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म 'मूकुथी अम्मान 2' को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। डायरेक्टर सुंदर सी. की इस डिवोशनल थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने सोमवार को बताया कि फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट के साथ ही फिल्म का रोमांचक टीजर भी जारी किया गया है।

चेन्नई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म 'मूकुथी अम्मान 2' को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। डायरेक्टर सुंदर सी. की इस डिवोशनल थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने सोमवार को बताया कि फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट के साथ ही फिल्म का रोमांचक टीजर भी जारी किया गया है।

प्रोडक्शन हाउस वेल्स फिल्म इंटरनेशनल ने टीजर को 'राइज ऑफ महाशक्ति' नाम दिया है। इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में जारी किया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। इसकी शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है। एक सवार झरने से ढकी एक गुफा में पहुंचता है और अपनी रानी को आने वाले खतरे की खबर देता है। वह बताता है कि दुश्मन सैनिकों को पता चल चुका है कि बच्चा इसी जगह पर है और वे उसे ढूंढने के लिए यहां पहुंचने वाले हैं।

इसके बाद कहानी का सबसे अहम हिस्सा सामने आता है। जिस बच्चे को दुश्मन सैनिक तलाश रहे हैं, वह कोई आम बच्चा नहीं बल्कि राजकुमार है। रानी के सामने अपने बच्चे को बचाने की चुनौती है, लेकिन उसके पास कोई रास्ता नहीं बचता। ऐसे में वह मूकुथी अम्मन देवी से मदद मांगती है। अपने बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए रानी देवी के सामने अपनी जान तक की कुर्बानी दे देती है। टीजर यहीं से फिल्म की कहानी में एक बड़ा रहस्य खड़ा कर देता है।

इसी बीच एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो कहती है कि उसे वह शख्स चाहिए, चाहे जिंदा मिले या मुर्दा। टीजर में एक ऐसे खतरनाक आदमी की झलक भी देखने को मिलती है, जिसके पास दूसरों को राख में बदल देने की ताकत है। इन सीन्स से साफ है कि फिल्म में सिर्फ आस्था और देवी की कहानी नहीं होगी, बल्कि इसमें सुपरनैचुरल ताकत, खतरा और एक बड़ा मिशन भी देखने को मिलेगा।

इसके बाद कहानी अचानक आज के समय में पहुंच जाती है। यहां एक्ट्रेस देवी से बचाने की गुहार लगाते हैं। वह कहती है कि लोगों को पहले देवी की अहमियत समझ नहीं आई और अब उन्हें उनकी असली ताकत का एहसास हो गया है। इसके बाद टीजर में देवी के लौटने और बच्चे को बचाने की झलक दिखाई जाती है। पूरे टीजर को देखकर लगता है कि फिल्म की कहानी दो अलग-अलग समय में आगे बढ़ेगी और पुराने दौर की कहानी का कनेक्शन आज के समय से होगा।

'मूकुथी अम्मन 2' की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो चुकी है। 30 दिसंबर को मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी। फिल्म का निर्देशन सुंदर सी. ने किया है। अब यह फिल्म 6 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Date & Time : 2026-09-14 17:05:07

Share:

Leave A Reviews

Related News